{"_id":"64d2c7a0032b8552a2035d33","slug":"congress-responsible-for-current-crisis-in-manipur-says-kiren-rijiju-in-parliament-no-confidence-motion-debate-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: रिजिजू बोले- मणिपुर के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, विपक्ष की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: रिजिजू बोले- मणिपुर के मौजूदा हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, विपक्ष की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Wed, 09 Aug 2023 04:25 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 09 Aug 2023 04:25 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों से मुश्किल से ही मिलते थे, जबकि वह खुद अमस से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की मौजूदा समस्याओं के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों की लापरवाह रवैया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार है जिसने पूर्वोत्तर पर ध्यान दिया है और आज क्षेत्र के कई हिस्सों में रेल लाइन बिछाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि पूर्वोत्तर विकास का इंजन बने।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों से मुश्किल से ही मिलते थे, जबकि वह खुद अमस से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। उन्होंने कहा, जब हमारी सरकार बनी थी, तब पहली कैबिनेट बैठक में पीएम ने एक समूह गठित किया था और कहा था कि हर 15 दिन में पांच कैबिनेट और सात राज्य मंत्री पूर्वोत्तर का दौरा करेंगे। यह अब भी जारी है, यहां जितने भी मंत्री बैठे हैं, पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्र ने अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ वह कई दशकों से चले आ रहे विरासत के मुद्दों के कराण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लाए गए किसी भी प्रस्ताव का बीजेडी के समर्थन करने का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को तत्काल हटाने की मांग करते हुए आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की विफलता के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल का यह उपयुक्त मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को नहीं हटाना इस बात का संकेत है कि केंद्र परोक्ष रूप से राज्य सरकार की कार्रवाई का निष्क्रियता का समर्थन कर रहा है।
सरकार अहंकारी और महिला विरोधी: डिंपल
सपा की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में मोदी सरकार को अहंकारी और महिला विरोधी करार दिया। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म और निर्वस्त्र करने के मामले को शर्मनाक बताते हुए डिंपल ने आरोप लगाया कि विफलता छिपाने के लिए भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ की घटनाओं का जिक्र कर रही है। भाजपा को उत्तर प्रदेश की स्थिति पर चर्चा करानी चाहिए, जहां एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध होते हैं।