फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress releases list of Candidates for Mizoram Assembly Election 2023 news and updates

Election 2023: मिजोरम की 40 सीटों के लिए कांंग्रेस की सूची, सुबह 39 और शाम को शेष एक उम्मीदवार के नाम का एलान

Mon, 16 Oct 2023 02:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 16 Oct 2023 02:28 PM IST
सार

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। पूर्वोत्तर के इस राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। 

विज्ञापन
Congress releases list of Candidates for Mizoram Assembly Election 2023 news and updates
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस ने सोमवार सुबह 39 और देर शाम शेष एक उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। शाम को जारी विज्ञप्ति में पार्टी ने लुंगलेई साउथ सीट सेमरियम एल. ह्रांगचल को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। पूर्वोत्तर के इस राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




2018 में नतीजे क्या रहे थे?
राज्य में पिछले चुनाव 28 नवंबर 2018 को हुए थे। इस चुनाव में 40 सदस्यीय विधानसभा में एमएनएफ को 27 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने चार सीटें, जबकि भाजपा को एक सीट पर विजय मिली थी। इसके अलावा आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली थी। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व में एमएनएफ की सरकार बनी थी।

अभी क्या है विधानसभा की स्थिति?
वर्तमान में सियासी समीकरण की बात करें तो, इस वक्त 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में एमएनएफ के 28, कांग्रेस के पांच, जेडपीएम के एक और भाजपा के एक विधायक हैं। पांच सीट पर निर्दलीय विधायक हैं। 

इस चुनाव में किसकी तैयारी कैसी है?
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एमएनएफ, जेडपीएम, कांग्रेस और भाजपा के बीच होने की उम्मीद है। इस वक्त राज्य में एमएनएफ की सरकार है जिसके सामने चुनाव में अपनी सत्ता बचाने की चुनौती होगी। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री जोरामथंगा हैं। एमएनएफ इस बार भी उनके चेहरे के साथ ही चुनाव में जाएगी। इससे पहले चार अक्तूबर को 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए एमएनएफ ने सभी सीटों पर नामों की घोषणा की थी। जोरामथंगा आइजोल पूर्व-I से चुनाव लड़ेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed