{"_id":"660bd0416cbb2e804a0143a9","slug":"congress-releases-a-list-of-49-candidates-for-the-upcoming-assembly-elections-in-odisha-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Polls: ओडिशा-आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची जारी, उम्मीदवारों का किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Polls: ओडिशा-आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची जारी, उम्मीदवारों का किया एलान
Tue, 02 Apr 2024 03:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 02 Apr 2024 03:17 PM IST
सार
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ओडिशा में 49 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ANI
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ओडिशा में 49 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
ओडिशा के अलावा कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 114 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 17 और उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन की बहन वाईएस शर्मिला रेड्डी, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर और एमएम पल्लम राजू के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अबतक कुल 231 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
बता दें कि पार्टी की 11वीं सूची में ओडिशा से आठ, आंध्र प्रदेश से पांच, बिहार से तीन और बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। बिहार के कटिहार से एक बार फिर तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में उन्हें जदयू के दुलालचंद गोस्वामी ने पराजित किया था और इस फिर उनका मुकाबला गोस्वामी के ही साथ है। बिहार में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, 26 सीटों पर उसके सहयोगी राजद और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। काकीनाड़ा से एमएम पल्लम राजू, राजमुंदरी के गिडुगु रुद्र राजू, बपाटला के जेडी सीलम, कुर्नूल के पीजी रामपुलैया यादव, कडपा के वाईएस शर्मिला रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है।
ओडिशा के बारगढ़ से संजय भोई, सुंदरगढ़ से जनार्दन देहुरी, बलांगीर से मनोज मिश्रा, कालाहांडी से द्रौपदी मांझी, नबरंगपुर से भुजबल मांझी, कंधमाल से अमीरचंद नायक, बेरहामपुर से रश्मि रंजन पटनायक और कोरापुट से सप्तगिरी संकर उलाका को उम्मीदवार बनाया गया है।