फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released the third list of 16 candidates, also announced names on two seats in Mumbai

Maharashtra: कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, मुंबई की दो सीटों पर भी नामों का एलान

Sat, 26 Oct 2024 10:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Oct 2024 10:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक 87 सीटों पर उम्मीदवाराें के नाम का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची में 23 और अब तीसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया।

विज्ञापन
Congress released the third list of 16 candidates, also announced names on two seats in Mumbai
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत और वांड्रे पश्चिम से आसिफ जकारिया को टिकट दिया है। इसके अलावा सांगली विधानसभा सीट से पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल को टिकट मिला है।

विज्ञापन

यहां देखें महाराष्ट्र कांग्रेस की तीसरी पूरी सूची:-
 
क्रमांक विधानसभा क्षेत्र आरक्षित वर्ग प्रत्याशी का नाम
1 खामगांव सामान्य राणा दलीपकुमार सनाडा
2 मेलघाट एसटी डॉ. हेमंत नंदा चिमोटे
3 गढ़चिरौली एसटी मनोहर तुलसीराम पोरेटी
4 दिग्रस सामान्य माणिकराव ठाकरे
5 नांदेड़ दक्षिण सामान्य मोहनराव मारोतराव अंबाडे
6 देगलूर एससी निवृत्तिराव कोंडीबा कांबले
7 मुखेद सामान्य हनमंतराव वेंजकटराव पाटिल बेटमोगरेकर
8 मालेगांव सेंट्रल सामान्य इजाज बेग अजीज बेग
9 चंदवड सामान्य शिरीषकुमार वसंतराव कोटवाल
10 इकतपुरी एसटी लकीभाऊ भीका जाधव
11 भिवंडी पश्चिम सामान्य दयानंद मोतीराम चोराघे
12 अंधेरी पश्चिम सामान्य सचिन सावंत
13 वांड्रे पश्चिम सामान्य आसिफ जकारिया
14 तुलजापुर सामान्य कुलदीप धीरज अप्पासाहेब कदम पाटिल
15 कोल्हापुर उत्तर सामान्य राजेश भारत लाटकर
16 सांगली सामान्य पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल
 
अब तक 87 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक 87 सीटों पर उम्मीदवाराें के नाम का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची में 23 और अब तीसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed