फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress ready before elections date, state leaders reach Delhi

चुनाव की तारीख तय होने से पहले ही कांग्रेस की तैयारी शुरू, राज्य के नेता पहुंचे दिल्ली 

Sun, 01 Jul 2018 06:27 AM IST
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
Congress ready before elections date, state leaders reach Delhi

उत्तराखंड में लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारी कांग्रेस अभी से स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सतर्क हो गई है। राज्य को मिले नए प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले चुनावों के लिए राज्य के नेताओं को राजनीतिक रैकी के लिए मैदान में उतारने जा रहे हैं। पहला मौका होगा जब कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी बनाएगी जो मजबूत उम्मीदवारों की खोज करेगी।  

विज्ञापन


उत्तराखंड में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और हाईकोर्ट के निर्देशों पर सब जगहों पर प्रशासक नियुक्त हो चुके हैं। परिसीमन को लेकर कानूनी दांवपेच के चलते राज्य सरकार नए चुनावों की तारीखें अभी घोषित नहीं कर सकी है। कोर्ट का फैसला आ जाने के बावजूद फिलहाल राज्य में चुनाव कराना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


दरअसल पहाड़ों में मानसून आ चुका है और बारिश के चलते तमाम इलाके प्रभावित हो जाते हैं। लिहाजा चुनाव सितंबर या उसके बाद ही कराए जा सकेंगे। कांग्रेस ने चुनाव के लिए अभी से उम्मीदवारों पर फोकस कर दिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के बड़े नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा में चले जाने का प्रभाव भी स्थानीय स्तर पर पड़ा है। प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारने के लिए 20-25 लोगों की एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कमेटी के गठन को लेकर राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होनी है। उनका कहना है कि उम्मीदवार सर्वसम्मति से तय किए जाएंगे। उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि पार्टी के छोड़कर गए कुछ नेता वापसी कर सकते हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने उन सभी नेताओं का विकल्प तैयार कर लिया है जो छोड़कर भाजपा में गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed