दुखद: कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद राजीव सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। टेस्ट के बाद पुणे के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। तब से उनका पुणे के जहांगीर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो वेंटिलेटर पर थे। कोरोना संक्रमित राज्यसभा सदस्य राजीव सातव को एक नया वायरस ने चपेट में ले लिया, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बन गई।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, "सातव धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया। डॉक्टरों को पता चला है कि वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सातव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी थे। इसके अलावा उनका संपर्क कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी अच्छा था। उनके निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए संवेदना प्रकट की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने मित्र राजीव सातव के निधन से बहुत दुखी हूं। उनमें एक नेता के तौर पर असीम संभावनाएं थी और उन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को आत्मसात किया था। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’
I’m very sad at the loss of my friend Rajeev Satav. He was a leader with huge potential who embodied the ideals of the Congress.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2021
It’s a big loss for us all. My condolences and love to his family. pic.twitter.com/mineA81UYJ
उप राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दुख जताया
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कांग्रेस सांसद राजीव सातव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, "वह एक सक्रिय सांसद थे और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे।" वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव सातव के निधन पर संवेदना जताई। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा ' राजीव सातव की मौत से गहरा धक्का लगा, वह एक दमदार नेता थे, उनके परिवार, समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है '
"He was an upcoming leader with much potential," tweets PM Narendra Modi on the demise of Congress MP Rajeev Satav pic.twitter.com/RM6jWIARDS
— ANI (@ANI) May 16, 2021
महाराष्ट्र से राज्य सभा सदस्य थे सातव
पिछले महीने संक्रमित होने के बाद राजीव सातव ने कहा था कि हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराई, जिससे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से कहना चाहता हूं कि वह भी अपना कोरोना जांच करा लें और कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। राजीव सातव महाराष्ट्र से राज्य सभा के सदस्य थे। इससे पहले वो 2014 में महाराष्ट्रा के हिंगोली से लोकसभा सांसद भी रह चुके थे। वर्तमान में सातव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी थे।