{"_id":"5d96c9d48ebc3e015b67ad99","slug":"congress-rahul-gandhi-will-hold-road-show-rallies-in-maharashtra-and-haryana-from-10-to-19-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव: 10 अक्तूबर से शुरू होंगी राहुल गांधी की रैलियां, रोड शो भी करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव: 10 अक्तूबर से शुरू होंगी राहुल गांधी की रैलियां, रोड शो भी करेंगे
Fri, 04 Oct 2019 09:55 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 04 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : twitter@INC
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा में 10 अक्तूबर से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। 19 अक्तूबर तक चलने वाले इस प्रचार अभियान में वह रोड शो करेंगे और चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। दोनों ही राज्यों में 21 अक्तूबर को मतदान होंगे, जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार की शाम उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस इससे पहले 122 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की पहली सूची में 51, दूसरी में 52 और तीसरी सूची में 20 नाम थे।
विज्ञापन