फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Day 11 Updates Assam Barpeta

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'CM हिमंत देश में सबसे भ्रष्ट; अमित शाह के हाथों की कठपुतली'; असम में बरसे राहुल गांधी

Wed, 24 Jan 2024 10:30 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा (असम) Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 24 Jan 2024 10:30 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व कांग्रेसी और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 11वें दिन असम के बारपेटा में स्थानीय लोगों को संबोधित किया। राहुल ने सीएम हिमंत को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली करार दिया।

विज्ञापन
Congress Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Day 11 Updates Assam Barpeta
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के बारपेटा में राहुल गांधी - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के 11वें दिन असम के बारपेटा में राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल ने कहा, जैसा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्देश दिया है, मीडिया वैसे ही समाचार दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेसी को राहुल ने बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। पूर्वोत्तर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए 11वें दिन असम के बारपेटा पहुंची 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शरीक होने पहुंची जनता से मुखातिब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
CM शाह के खिलाफ मुंह खोलने की सजा देगी भाजपा
राहुल ने कहा, मीडिया आपको जो कुछ भी बता रही है, यह बिल्कुल वैसा ही है जिसका निर्देश खुद असम के मुख्यमंत्री ने दिया है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री का नियंत्रण गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में है। उन्होंने कहा, अगर सीएम हिमंत अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिमाकत करेंगे, तो उन्हें भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
14 राज्यों में 6200 KM से अधिक का सफर
गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलनी है। राहुल की अगुवाई में निकले कांग्रेस नेता इस दौरान अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क करेंगे। 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा 20 मार्च को खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्वोत्तर से निकलने के बाद राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे। 

राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Congress Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Day 11 Updates Assam Barpeta
राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी प्रमुख बातें - फोटो : amar ujala graphics
गौरतलब है कि राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आई हैं। असम के मुख्यमंत्री ने सोनितपुर में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सोनितपुर में जब राहुल क यात्रा गुजर रही थी, उसी समय कुछ लोग भाजपा का झंडा लेकर राहुल की बस के पास पहुंच गए। अफरा-तफरी के बीच वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें वापस बस में भेज दिया। भाजपा का दावा है कि राहुल जय श्री राम और पीएम मोदी के नारे सुनकर आपा खो बैठे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हमले के आरोप लगाए हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा
बता दें कि 65 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल और अन्य कांग्रेस नेता 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा हुई थी। इस बार बस से 6,200 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। पिछले साल 6 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 150 दिनों में 4500 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा के दौरान व्यापक जनसंपर्क अभियान हुआ था। सोशल मीडिया पर भी भारत जोड़ो यात्रा बेहद चर्चित रही थी।
Bharat Jodo Nyay Yatra Assam Sonitpur Rahul Gandhi moved inside Bus BJP Flag seen
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed