{"_id":"6565948463aed819740a8461","slug":"congress-protest-at-chennai-santhome-near-bjp-leader-khushbu-sundar-residence-against-her-cheri-comment-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: खुश्बू सुंदर के चेरी कमेंट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेता के आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: खुश्बू सुंदर के चेरी कमेंट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेता के आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा
Tue, 28 Nov 2023 01:35 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:35 PM IST
सार
द्रमुक नेता के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशबू सुंदर ने कहा कि वह 'चेरी भाषा' नहीं बोल सकती। उनके इस बयान के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने भाजपा नेता के आवास के बाहर प्रदरशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Khushbu Sundar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता खुश्बू सुंदर के चेरी कमेंट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर द्रमुक (डीएमके) नेता के एक पोस्ट पर खुश्बू सुंदर ने प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
द्रमुक नेता के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुश्बू सुंदर ने कहा, 'माफ कीजिएगा, मैं आपकी 'चेरी भाषा' नहीं बोल सकती।' उनके इस बयान के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने भाजपा नेता के आवास के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए खुश्बू सुंदर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
भाजपा नेता खुश्बू सुंदर के आवास के पास चेन्नई संथोम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता की फोटो को झाड़ू से मारा और उसपर गाय का गोबर भी लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने खुश्बू सुंदर के फोटो को जमीन पर गिराया और उसपर लात भी चलाएं।
इस प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा नेता खुश्बू सुंदर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'आप (कांग्रेस) मेरा पुतला जला रहे हैं, मेरी फोटो को झाड़ू से मार रहे हैं और उस पर गाय का गोबर लगा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि आप महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं।' इस प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

#WATCH | Tamil Nadu Congress SC wing protest at Chennai Santhome near BJP leader Khushbu Sundar's residence against her "Cheri comment" on her social media page last week. pic.twitter.com/GUAPdlVEQs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 28, 2023