फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi said, Poor people are facing problems during Lockdown, Government should do something to tackle this situation

लॉकडाउन में गरीब सबसे ज्यादा तकलीफ में, उम्मीद है सरकार योजना बनाएगी : सोनिया गांधी

Fri, 10 Apr 2020 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 10 Apr 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi said, Poor people are facing problems during Lockdown, Government should do something to tackle this situation
सोनिया गांधी से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करे सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में गरीबों को सबसे ज्यादा पीड़ा झेलनी पड़ रही है और ऐसे में उम्मीद है कि सरकार मौजूदा चुनौती से निपटने के लिए कोई योजना बनाएगी। उन्होंने विभिन्न राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस संकट का बड़ा असर होगा और इसके लिए हमें अपने आपको तैयार करना चाहिए।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं से कहा कि देश और हम सब के लिए यह बहुत संकट का समय है और इन परिस्थितियों में ऐसी मीटिंग पहली बार हो रही है। मैं आप सबसे कुछ बातें कहना चाहती हूं और आपके सुझावों को सुनना भी चाहती हूं।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सोनिया ने कहा, "देश कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लड़ रहा है। इस लडा़ई में हम पूरी तरह से अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। आप सब जानते ही हैं कि हर प्रदेश में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई हफ्तों से देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं।' उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पीड़ा और परेशानी गरीबों, किसानों और मजदूरों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ' मैंने और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठियां लिख कर कुछ सुझाव भी दिए हैं। हमारी आशा है कि सरकार इस चुनौती का सामना करने के लिए योजना बनाएगी।' उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के चलते जो गरीब मजदूर अपने-अपने गांव की ओर रवाना हुए, उनकी परेशानियों को दूर करने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर किया है। आज भी हर जिले के कांग्रेस के सिपाही इस काम में लगे हुए हैं।'

सोनिया ने अर्थव्यवस्था पर चिंचता जताते हुए कहा, ‘लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही ज्यादा भार पड़ने वाला है। पहले से ही अर्थव्यवस्था संकट में थी, अब और मुश्किलें बढ़ेंगी। इन परिस्थितियों के लिए हमें तैयार होना पडे़गा। जनता के दुख में जनता का साथ देना होगा और उनकी परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करना होगा।

पायलट ने सोनिया गांधी से वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा की

वहीं, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर चर्चा की। पायलट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी को प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, उनकी जानकारी दी एवं संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट दी। 



उन्होंने इस संकट की घड़ी में आमजन की मदद करने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर संचालित किए जा रहे नियंत्रण कक्षों के कार्यों का भी फीडबैक दिया। इन नियंत्रण कक्षों द्वारा खाने-पीने एवं दवा जैसी मूलभूत वस्तुएं आमजन तक पहुंचाई जा रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed