फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Sonia Gandhi s letter to PM regarding Mucormycosis Coronavirus

गुहार: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ब्लैक फंगस की दवाओं का करें इंतजाम

Sat, 22 May 2021 12:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 22 May 2021 12:44 PM IST
सार

सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से अनुरोध किया कि म्यूकर मायकोसिस यानी ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पर्याप्त दवाओं का इंतजाम किया जाए।  

विज्ञापन
Congress president Sonia Gandhi s letter to PM regarding Mucormycosis Coronavirus
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को ब्लैक फंगस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से अनुरोध किया कि म्यूकर मायकोसिस यानी ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पर्याप्त दवाओं का इंतजाम किया जाए।

विज्ञापन



सोनिया गांधी ने देश में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में बढ़ोतरी और जरूरी दवा की कथित कमी को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस बीमारी के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में इस बात जिक्र भी किया कि केंद्र ने राज्यों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है। सोनिया ने कहा, ''महामारी घोषित करने का मतलब यह है कि इसके उपचार के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मरीजों की मुफ्त देखभाल की जाए।''
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि एम्फोटेरीसिन-बी इस बीमारी के उपचार के लिए जरूरी दवा है। बहरहाल, ऐसी खबरें हैं कि बाजार में इस दवा की भारी कमी है। इसके साथ ही, यह बीमारी आयुष्मान भारत तथा कई अन्य बीमा के तहत कवर नहीं है।उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि म्यूकर मायकोसिस से प्रभावित हो रहे बड़ी संख्या में मरीजों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने म्यूकर मायकोसिस आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य बीमा में कवर किए जाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन
देश में ब्लैक फंगस का खतरे को देखते हुए इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा कि आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 23,680 अतिरिक्त शीशियां आवंटित की गई हैं। आवंटन कुल रोगियों की संख्या के आधार पर किया गया है। देश भर में वर्तमान में करीब 8,848 मरीज हैं।
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ब्लैक फंगस से उत्पन्न होने वाले रोग म्यूकरमाइकोसिस के उपचार में काम आने वाली दवा ‘एंफोटेरिसिन-बी’ के उत्पादन के लिए पांच और कंपनियों को लाइसेंस दिया गया है तथा वे जुलाई से हर महीने इस दवा की 1,11,000 शीशियों का उत्पादन शुरू करेंगी।  साथ ही केंद्र ने म्यूकरमाइकोसिस के प्रसार को चिंता का कारण बताते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे फंगस संक्रमण को रोकने की अपनी तैयारियों तथा अस्पतालों में उपचार और स्वच्छता की समीक्षा करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed