फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi to visit Wayanad today

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल का वायनाड में रोड शो, अपनी जीत के लिए जनता का किया शुक्रिया

Fri, 07 Jun 2019 07:02 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 07 Jun 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi to visit Wayanad today
केरल के मलप्पुरम में राहुल गांधी - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार आज मतदाताओं का आभार जताने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं। आपने मुझे जो समर्थन दिया, वो अद्वितीय है। वायनाड के हर व्यक्ति के लिए मेरे घर के दरवाजे खुले हैं। वायनाड से जीतने के बाद राहुल का केरल का यह पहला दौरा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल और रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

  राहुल ने मल्लापुरम में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं केरल का सांसद हूं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि न सिर्फ वायनाड बल्कि पूरे केरल के नागरिकों से जुड़े मुद्दों को आवाज दूं। वायनाड के लोगों की आवाज सुनना और उनकी आवाज बनना मेरा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को एक किसान द्वारा आत्महत्या करने के बाद चिट्ठी लिखी थी, जिसमें कहा था कि किसान की आत्महत्या से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार से इसकी जांच करने और परिवार को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए कहा था। गांधी ने पत्र में लिखा था कि अकेला ऐसा मामला नहीं है। वायनाड में किसानों द्वारा ऋण का भुगतान नहीं कर पाने के चलते आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed