फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president rahul gandhi karnataka campaign, visit religious places

कर्नाटक में राहुल गांधी आजमाएंगे गुजरात फॉर्मूला, मंदिर और दरगाह के आगे झुकाएंगे सिर

Thu, 08 Feb 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Congress president rahul gandhi karnataka campaign, visit religious places
रायबरेली में राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा इस बात का संकेत दे रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, गुजरात फार्मूले को आजमाने वाली है। राहुल गांधी 10 से 13 फरवरी तक कर्नाटक के दौरे रहेंगे। चार दिवसीय दौरे की शुरुआत राहुल गांधी,हैदराबाद-कर्नाटक के कोप्पल से करेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करने के बाद हुल्लीगेमा मंदिर में पूजा करने के लिए जाएंगे। इसके बाद लिंगायतों के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मठ के दर्शन करेंगे। इसी मठ से एक रास्ता शिव मंदिर के लिए जाता है। जहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस इलाके में लिंगायत जाति के लोगों की संख्या ज्यादा है। लिंगायत वोटर्स के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए राहुल का यह दांव बीजेपी के लिए परेशानी बन सकता है। क्योंकि इस इलाके में लिंगायत के अलावा कुरूबा और मुस्मिल जाति के लोग रहते हैं। और अब तक दोनों का समर्थन कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रहा है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के इस दौरे में कलबुर्गी की ख्वाजा बंदे की नवाज दरगाह और बिदर के अनुभव मंटप्प का नाम भी शामिल है। राहुल 12 को कुलबर्गी और 13 फरवरी को अनुभव मंटप्प में होंगे। राहुल के दौरे के पहले ही बीजेपी ने इस पर सियासी घेराबंदी शुरू कर दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राहुल के दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को अब हिंदुत्व का एहसास हो रहा है। लेकिन उनकी इस कोशिश से कोई फायदा नहीं होन वाला, जनता सब जानती है।  
विज्ञापन


कांग्रेस की नजर  लिंगायत वोटों पर है। सिद्धरमैय्या को उम्मीद है कि अगर लिंगायतों का दिल जीतने में कामयाब हो गए तो हैदराबाद-कर्नाटक के साथ-साथ कांग्रेस को उत्तर कांग्रेस में भी मजबूती मिलेगी। राहुल गांधी के दौरों में मठ-मंदिर का जिक्र आने पर कांग्रेस के प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष डी शिवकुमार ने कहा कि रास्ते में आने वाले मंदिर, मठ, मजार और गुरुद्वारे में जाने में क्या हर्ज? हम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed