फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi gives Respect to BJP leader Lal Krishna Advani

आज फिर जब आमने-सामने हुए आडवाणी और राहुल गांधी, हुआ कुछ ऐसा

Sat, 14 Apr 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi gives Respect to BJP leader Lal Krishna Advani

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक बार फिर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से शनिवार को आमना-सामना हुआ। दरअसल मौका दिल्ली के संसद भवन में भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने का था। इस मौके पर राहुल गांधी बीजेपी नेता आडवाणी को सम्मान के साथ आगे ले जाते दिखे।

विज्ञापन


राहुल का एक हाथ आडवाणी की पीठ पर था और दूसरे हाथ से वह उन्हें रास्ता दिखा रहे थे। इस तस्वीर को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान दिखाई दिये। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी राहुल गांधी सार्वजनिक तौर पर आडवाणी के प्रति सम्मान प्रकट करते नजर आये हैं।
विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने आडवाणी को पहली पंक्ति की बेंच पर अकेले बैठे हुआ देखा था तो गांधी ने हाथ जोड़कर आडवाणी को नमस्कार कहा और उनके हाल-चाल पूछे थे। जिसके जवाब में आडवाणी ने कहा था कि मैं ठीक हूं लेकिन सदन नहीं। वहीं सदन परिसर में ही राहुल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आमने-सामने हुए थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि संसद भवन के अंदर पहली बार राहुल और आडवाणी के बीच बातचीत नहीं हुई है। इससे पहले संसद भवन पर हुए हमले की 16वीं बरसी पर भी राहुल ने आडवाणी की मदद की थी। अतीत में भी कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता से सदन के अंदर बातचीत कर चुके हैं।

 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed