{"_id":"5b4f69624f1c1b46748b5959","slug":"congress-president-rahul-gandhi-attacks-pm-narendra-modi-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोले- सत्ता के लिए डर का इस्तेमाल करते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल बोले- सत्ता के लिए डर का इस्तेमाल करते हैं पीएम मोदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्विटर से इशारों में हमला जारी है। राहुल ने संकेतात्मक भाषा में मोदी पर कटाक्ष करता हुआ सवाल पूछा।
विज्ञापन
राहुल ने ट्वीट में पूछा, ‘मैं लाइन में खड़े हुए सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के लिए सिर झुकाता हूं। किसी भी व्यक्ति की ताकत ही वह चीज है जो मेरे लिए सबसे अहम है। मैं घृणा और डर का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए ही करता हूं। मैं सबसे कमजोर लोगों को छंटनी करता हूं और उन्हें कुचल देता हूं। मैं सभी प्राणियों को उनकी उपयोगिता के आधार पर श्रेणीबद्ध करता हूं। बताइये मैं कौन हूं।’
विज्ञापन
वहीं इसके साथ ही राहुल गांधी ने कर्नाटक में हैदराबाद के एक शख्स की भीड़ हिंसा में आक्रोश जताया। गांधी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि 2019 के आम चुनावों में सोशल मीडिया का उपयोग समाज के रूप में हमारे सामूहिक विवेक को जहरीला बनाने की एक भयावह डिजाइन लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम की दर्दनाक मौत से मैं दुखी हूं। यह बात उन्होंने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कही।