फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president mallikarjun kharge slam modi government over 11th anniversary

Congress: 'अच्छे दिनों की बात डरावना सपना बनी', मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस का तंज

Mon, 26 May 2025 02:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 May 2025 02:43 PM IST
सार

खरगे ने लिखा कि 'किसानों की आय दोगना करने का वादा किया गया था, आय तो दोगुनी हुई नहीं ऊपर से उन्हें रबर की गोलियां खानी पड़ीं। महिलाओं के आरक्षण पर शर्तें लागू कर दी गई है और महिला सुरक्षा तार-तार है। पिछड़े वर्गों पर अत्याचार हो रहा है और उनकी हिस्सेदारी भी कहीं खो गई है।'

विज्ञापन
congress president mallikarjun kharge slam modi government over 11th anniversary
मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि अच्छे दिन का वादा एक डरावना सपना बनकर रह गया है। खरगे ने किसानों, महिलाओं, रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बोला हमला
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 26 मई 2014, 11 वर्षों में मोदी सरकार के सभी बड़े-बड़े वादे खोखले साबित हुए हैं। मोदी सरकार ने देश को तबाह कर दिया है कि अच्छे दिन की बात अब डरावना सपना बन गई है। युवाओं से दो करोड़ नौकरियां सालाना का वादा किया गया था, लेकिन करोड़ों नौकरियां गायब हो गईं। 
विज्ञापन


खरगे ने लिखा कि 'किसानों की आय दोगना करने का वादा किया गया था, आय तो दोगुनी हुई नहीं ऊपर से उन्हें रबर की गोलियां खानी पड़ीं। महिलाओं के आरक्षण पर शर्तें लागू कर दी गई है और महिला सुरक्षा तार-तार है। पिछड़े वर्गों पर अत्याचार हो रहा है और उनकी हिस्सेदारी भी कहीं खो गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा; भाई-बहन ने कही यह बात

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर घेरा
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए खरगे ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया और देश को विश्वगुरू बनाने जैसे वादे किये थे, लेकिन देश के हर देश के साथ रिश्ते तबाह कर दिए गए। खरगे ने कहा कि संघ द्वारा लोकतंत्र के हर स्तंभ पर हमला किया जा रहा है। ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed