Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Kharge says need to increase forest area in Karnataka and entire country

Congress: खरगे बोले- देश में वन क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत, सरकार वन संरक्षण कानूनों को लागू कराने में विफल

Sun, 06 Jul 2025 07:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कलबुर्गी/नई दिल्ली
एजेंसी, कलबुर्गी/नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 07:21 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश का वन क्षेत्र औसतन अपने भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जो अपर्याप्त है। इसे कम से कम 33 प्रतिशत होना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Congress President Kharge says need to increase forest area in Karnataka and entire country
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कर्नाटक और पूरे देश में वन क्षेत्र बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने वनों की कटाई रोकने और हरित क्षेत्र का विस्तार करने के लिए मौजूदा कानूनों और कार्यक्रमों के अप्रभावी कार्यान्वयन पर निराशा जताई।

विज्ञापन


एआईसीसी प्रमुख वन महोत्सव (पौधरोपण उत्सव) कार्यक्रम में बोल रहे थे, जो हरिरु कल्याण कर्नाटक पहल का हिस्सा है। खरगे ने कहा, कर्नाटक का वन क्षेत्र केवल 21 प्रतिशत है। उन्होंने सड़क किनारे, घर के पास, स्कूल-कॉलेज और कृषि क्षेत्र के आसपास पौधे लगाने का आह्वान किया। खरगे ने कहा, देश का वन क्षेत्र औसतन अपने भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जो अपर्याप्त है। इसे कम से कम 33 प्रतिशत होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: मलप्पुरम में निपाह से 18 वर्षीय लड़की की मौत, पलक्कड़ में संक्रमित मिली महिला; सतर्क रहने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार समझौते की समय सीमा खत्म होने से पहले ट्रंप के सामने झुकेगी सरकार : राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका से व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। राहुल ने कहा कि व्यापार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ समय सीमा के आगे झुक जाएंगे। राहुल की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के राष्ट्रीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि भारत की ओर से कृषि उत्पादों पर टैरिफ में कटौती हो, जबकि भारत चमड़ा और कपड़ा जैसे श्रम से जुड़े क्षेत्र में अमेरिका से छूट चाहता है।

ये भी पढ़ें: Report: 'कोविड-19 वैक्सीन और दिल के दौरे के बीच कोई संबंध नहीं', कर्नाटक में हुई मौतों पर विशेषज्ञ समिति

राहुल को कोई गंभीरता से नहीं लेता : गोयल

राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह नया भारत है, जो पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरा है। राहुल को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे, उनके सहयोगी और उनकी पार्टी लगातार नकारात्मकता फैलाते हैं। इसलिए जनता ने उसे शासन से बाहर कर दिया। गोयल ने कहा कि भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में समयसीमा के दबाव में नहीं आता, बल्कि अपनी आर्थिक और रणनीतिक ताकत के आधार पर बातचीत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed