फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress panicked by Uddhav Thackerays joke, know what the CM of Maharashtra said in the Legislative Assembly

उद्धव ठाकरे के मजाक से कांग्रेस घबराई, जानिए महाराष्ट्र के सीएम ने विधानसभा में क्या कह दिया

Thu, 04 Mar 2021 04:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Mar 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Congress panicked by Uddhav Thackerays joke, know what the CM of Maharashtra said in the Legislative Assembly
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : amar ujala

शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में मजाक में ऐसी बात कह दी, जिससे उनकी गठबंधन सरकार की प्रमुख घटक कांग्रेस घबरा गई। ठाकरे ने भले ही मजाक में यह बात कही, लेकिन कांग्रेस इस पर सोचने को मजबूर हो सकती है। उन्होंने मुंबई के कांजूर मार्ग कारशेड निर्माण को लेकर भाजपा से राजनीति नहीं करने को कहा। लगे हाथ यह भी कह दिया कि हम पहले एक साथ थे और शायद भविष्य में भी हम सब साथ आएं। 

विज्ञापन


खुद भी हंसी नहीं रोक पाए ठाकरे

ठाकरे ने आगे कहा कि कृपा करके भाजपा राजनीति न करे। हम सब इस मामले में  राजनीति न करें। हम सबने साथ दिया तो जनहित में यह बहुत बड़ा काम पूरा हो जाएगा।  विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए ठाकरे ने यह बातें कहीं। इस पर सदन में ठहाके लगे। ठाकरे खुद भी हंसी नहीं रोक पाए, लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक चिंचित नजर आए। हालांकि कांग्रेस के मंत्रियों या विधायकों ने इस पर मौन साध लिया। 

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री मुनगंटिवार की कई बार तारीफ की
ठाकरे ने अपने भाषण में कई बार पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता सुधीर मुनगंटिवार की तारीफ की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरने का अवसर नहीं चूके। ठाकरे ने आरे कारशेड निर्माण प्रोजेक्ट के लिए अड़े फडणवीस को घेरते हुए कहा कि मेट्रो-3 का खर्च 10 हजार करोड़ बढ़ गया। अब तक इसके डिपो को मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज करते हुए  कहा कि जब काम ही नहीं हुआ तो खर्च कैसे बढ़ा? इसकी जांच कराई जाए क्या? 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरे में प्रस्तावित कारशेड छोटा पड़ जाएगा
ठाकरे ने कहा कि आरे में प्रस्तावित कारशेड कुछ सालों बाद छोटा पड़ने लगेगा। इसके बदले हमारी सरकार चाहती है कि कांजुरमार्ग में ही सभी मेट्रो के लिए एक बड़ा कारशेड बनाया जाए। ऐसा करने पर मेट्रो की कनेक्टिविटी सीधे कल्याण-डोंबिवली से होते हुए अंबरनाथ एवं बदलापुर तक होगी और आरे के जंगल को काटने से बचाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed