फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress on amendments introduced in IT rules, the government is attacking the freedom of expression

Congress: आईटी नियमों में पेश संसोधन पर बोली कांग्रेस, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर रही सरकार

Thu, 19 Jan 2023 02:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jan 2023 02:48 PM IST
सार

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ छवि गढ़ने का काम कर रही है। कहा, मोदी सरकार द्वारा मीडिया को कुचलना कोई नई बात नहीं है। 

विज्ञापन
Congress on amendments introduced in IT rules, the government is attacking the freedom of expression
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के मसौदे में नए संसोधन की कांग्रेस पार्टी ने आलोचना की है। पार्टी ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करार दिया है और संसोधन को वापस लेने की मांग की है। 

विज्ञापन


नए संसोधन के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को ऐसे समाचार और लेखों को हटाने के लिए कहा गया है, जिन्हें पत्र सूचना कार्यालय(PIB) द्वारा फर्जी माना गया है। दरअसल, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को  सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में एक संशोधन पेश किया था, जिसे उसने पहले चर्चा के लिए जारी किया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ छवि गढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा, इंटरनेट का गला घोंटना और पीआईबी के माध्यम से सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सामग्री को सेंसर करना मोदी सरकार की  फैक्ट चेकिंग की परिभाषा है। उन्होंने कहा,  मोदी सरकार खुद को ऑनलाइन सामग्री विनियमन का न्यायाधीश मान बैठी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा मीडिया को कुचलना कोई नई बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed