फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress NSUI activists throw ink at Sambit Patra car

ओडिशा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबित पात्रा की कार पर फेंकी स्याही, बढ़ती महंगाई को लेकर किया विरोध

Wed, 11 May 2022 11:35 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 11 May 2022 11:35 PM IST
सार

स्याही फेंकने पर संबित पात्रा ने कहा कि मैं उन्हें माफ कर देता हूं। कांग्रेस पार्टी का न तो कोई नेता है और न ही लोगों की सेवा करने की मंशा है। लेकिन हमारे पास है, इसलिए मैं उन्हें माफ करता हूं।

विज्ञापन
Congress NSUI activists throw ink at Sambit Patra car
संबित पात्रा - फोटो : Twitter

विस्तार

भाजपा नेता संबित पात्रा की कार पर बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंक दी। पात्रा पुरी विरासत परियोजना के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर निकले थे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने झाडेश्वरी चौक के पास उनकी कार पर स्याही फेंक दी।

विज्ञापन


एएसआई ने उच्च न्यायालय में एक हलफनामा पेश किया था जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि उसने राज्य सरकार को जगन्नाथ मंदिर के आसपास 100 मीटर निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी प्रकार की खुदाई या निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी है। पात्रा ने मंदिर की परिधि में निर्माण गतिविधि के लिए राज्य सरकार की कड़ी निंदा की और उसी के विरोध में पुरी में थे।
विज्ञापन


सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर किया प्रदर्शन
संबित पात्रा पुरी से लौट रहे थे, जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर काली स्याही फेंकी और पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में काले झंडे भी दिखाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि मैं उन्हें माफ कर देता हूं। कांग्रेस पार्टी का न तो कोई नेता है और न ही लोगों की सेवा करने की मंशा है। लेकिन हमारे पास है, इसलिए मैं उन्हें माफ करता हूं।

इस सरकार ने हमारी विरासत को नष्ट कर दिया है
भाजपा प्रवक्ता ने ओडिशा सरकार पर राज्य की समृद्ध विरासत को नष्ट करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं भगवान जगन्नाथ के सामने ओडिशा सरकार और सांसद पिनाकी मिश्रा को कुछ अच्छी समझ देने की प्रार्थना करता हूं। इस सरकार ने हमारी विरासत को नष्ट कर दिया है।

 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी के राजा गजपति दिव्य सिंह देब के साथ पिछले साल इस परियोजना की आधारशिला रखी थी, जो तीर्थयात्रियों को शौचालय और क्लोकरूम सहित बेहतर सुविधाएं प्रदान करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed