{"_id":"6ab114d85087b4dfac098e9c","slug":"congress-nandigram-bypoll-nominee-milan-pradhan-sent-to-jail-custody-till-oct-5-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, उम्मीदवार मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, उम्मीदवार मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ी
Mon, 21 Sep 2026 04:59 PM IST
राहुल कुमार
एएनआई, कोलकाता।
एएनआई, कोलकाता।
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:59 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत पांच अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले हल्दिया अदालत ने उन्हें तीन अक्तूबर तक हिरासत में भेजा था। 2007 के नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े मामले में हुई इस कार्रवाई के बीच छह अक्तूबर को मतदान होना है और चार अक्तूबर को प्रचार खत्म होगा। हिरासत बढ़ने से मिलन के प्राचार पर क्या असर पड़ सकता है? आइए, विस्तार से सबकुछ जानते हैं...
विज्ञापन
मिलन प्रधान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की मुश्किल बढ़ गई है। 2007 के एक पुराने मामले में उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई है। कांथी अदालत ने सोमवार को उन्हें पांच अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। नंदीग्राम में छह अक्तूबर को मतदान होना है और चार अक्तूबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अदालत के इस आदेश से मिलन प्रधान के चुनाव प्रचार पर सीधा असर पड़ेगा।
मिलन प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र में 19 साल पहले दर्ज मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया था। कांथी अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले 19 सितंबर को गिरफ्तारी के एक दिन बाद हल्दिया की अदालत ने उन्हें तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब कांथी अदालत के आदेश से उनकी हिरासत पांच अक्तूबर तक बढ़ गई है। उनके वकील अयन भट्टाचार्य ने कहा है कि इस आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत दो दिन और क्यों बढ़ी?
- मिलन प्रधान के खिलाफ मामला 2007 के नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम का है। यह मामला खेजुरी थाने में दर्ज किया गया था। उन्हें इसी मामले में दर्ज आरोपों के सिलसिले में अदालत के सामने पेश किया गया। उनके खिलाफ हत्या समेत कई आरोपों से जुड़े पुराने मामले होने की बात कही गई है।
- सोमवार को कांथी अदालत ने उन्हें पांच अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले हल्दिया अदालत ने 19 सितंबर को उनकी गिरफ्तारी के बाद तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत का आदेश दिया था। अब उनकी हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ गई है।
विज्ञापन