{"_id":"6013ddab8ebc3e31e079233a","slug":"congress-mps-led-by-rahul-gandhi-protest-outside-parliament-against-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में धरना दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों ने कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में धरना दिया
Fri, 29 Jan 2021 03:34 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 29 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
संसद के बाहर कांग्रेस सांसदों का धरना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने विवाद में तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया। कांग्रेस सांसदों ने बजट सत्र के पहले दिन संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया।
विज्ञापन
इस धरने में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने ‘काला कानून वापस लो’ और ‘नरेंद्र मोदी, किसान विरोधी’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/wTHHlfNfuq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2021
विज्ञापन
सुरेश ने कहा कि तीनों कानूनों के खिलाफ लाखों किसान दो महीने से सड़कों पर हैं लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। हम इस सत्र में सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया।