{"_id":"61db2d35ec6ee55ed1751a0e","slug":"congress-mp-shashi-tharoor-targeted-the-central-government-by-using-the-new-word-anocracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर का अंग्रेजी शब्दकोश: केंद्र सरकार पर कटाक्ष के लिए फिर किया नए शब्द का इस्तेमाल, जानिए क्या है इसका मतलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शशि थरूर का अंग्रेजी शब्दकोश: केंद्र सरकार पर कटाक्ष के लिए फिर किया नए शब्द का इस्तेमाल, जानिए क्या है इसका मतलब
Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
सार
यह पहली बार नहीं है जब सांसद शशि थरूर ने अपने शब्दकोश से नए और अजीब शब्द निकाले हैं। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर "एलोडॉक्साफोबिया" और "पोगोनोट्रॉफी" जैसे अंग्रेजी शब्दों को साझा किया था और उनका मतलब बताया था।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के लिए प्रचलित कांग्रेस सांसद शशि थरूर कई बार कुछ ऐसे अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। फिर वे उसका अर्थ भी बताते हैं। इस बार उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए ट्विटर पर एक नए शब्द का उपयोग किया है, "एनोक्रेसी"। उन्होंने इसका मतलब बताया कि 'एक ऐसी सरकार जो लोकतंत्र में निरंकुशता को साथ लेकर चलती है।'
विज्ञापन
केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत में अब एक शब्द को सीखना शुरू कर देना चाहिए एनोक्रेसी (Anocracy)। उन्होंने बताया कि सरकार का एक रूप जो निरंकुश होने के साथ लोकतांत्रिक भी होती है, जो चुनावों की अनुमति देती है लेकिन विपक्षी दलों और अन्य संस्थानों को प्रतिस्पर्धा की मामूली अनुमति देती है, और मुश्किल से ही जवाबदेही के साथ काम करती है।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब सांसद थरूर ने अपने शब्दकोश से ऐसे नए और अजीब शब्द निकाले हैं। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर "एलोडॉक्साफोबिया" और "पोगोनोट्रोफी" जैसे अंग्रेजी शब्दों को साझा किया था और उनका मतलब बताया था।
विज्ञापन
विस्तार से समझाया था एलोडॉक्साफोबिया का अर्थ
शशि थरूर ने 'एलोडॉक्साफोबिया' का अर्थ बताया था कि विचारों का निरर्थक डर। इस शब्द के इस्तेमाल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता ने लिखा था कि 'यूपी में भाजपा सरकार लोगों पर देशद्रोह और यूएपीए के मामले इसलिए थोपती है क्योंकि उसका नेतृत्व एलोडॉक्साफोबिया से ग्रस्त है।'
इस शब्द का अर्थ और विस्तार से समझाते हुए थरूर ने बताया था कि ग्रीक शब्द Allo का अर्थ है डिफरेंट या भिन्न, वहीं doxo का अर्थ है ओपिनियन या राय और phobos का अर्थ है फियर या डर। इस शब्द के बाद कई लोगों ने उनको अंग्रेजी का टीचर बताया था।
शब्द से पीएम मोदी पर हमला
शशि थरूर ने पोगोनोट्रॉफी शब्द का अर्थ बताते हुए कहा था कि उन्हें अपने एक मित्र से एक नया शब्द सीखा है पोगोनोट्रॉफी, जिसका अर्थ दाढ़ी बढ़ाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए इस शब्द का उपयोग किया था। बता दें कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने काफी दाढ़ी बढ़ा ली थी।
पहले 'फैरागो' व 'ट्रोग्लोडाइट' से हैरान किया था
शशि थरूर ने इससे पहले भी 'फैरागो' farrago और 'ट्रोग्लोडाइट' troglodyte जैसे शायद ही कभी उपयोग किए जाने वाले अंग्रेजी शब्दों के जरिए यूजर्स को हैरान परेशान कर दिया था। फैरागो शब्द अर्थ है एक भ्रमित मिश्रण। इसी तरह ट्रोग्लोडाइट का अर्थ है एक व्यक्ति जिसे जानबूझकर अज्ञानी या पुराने जमाने का माना जाता है।