फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Shashi Tharoor responds to Bidhuri 'controversial' remarks on Priyanka Gandhi Said Its Petty

Shashi Tharoor: रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कांग्रेस की नाराजगी, सांसद शशि थरूर ने बयान को बताया 'तुच्छ'

Mon, 06 Jan 2025 07:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 07:26 AM IST
सार

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस खेमे में बड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच सांसद शशि थरूर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिधूड़ी के बयान को तुच्छ करार देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor responds to Bidhuri 'controversial' remarks on Priyanka Gandhi Said Its Petty
शशि थरूर और रमेश बिधूड़ी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने रविवार को बिधूड़ी के बयान को तुच्छ बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें आपस में सम्मान से पेश आना चाहिए, चाहे हम किसी से सहमत हों या नहीं। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे का अनादर नहीं होना चाहिए। हम भाजपा के लोगों के बारे में ऐसी बातें नहीं कहते, तो उन्हें भी हमारे बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे। बिधूड़ी के इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रिया श्रीनेत ने भी जताई नाराजगी
भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने बिधूड़ी की टिप्पणी को शर्मनाक करार देते हुए भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बयान महिलाओं के प्रति घृणा को दर्शाता है।

बिधूड़ी ने मांगी माफी
हालांकि बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया और कहा कि उन्होंने यह बयान राजद नेता लालू यादव की टिप्पणियों के संदर्भ में दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू यादव ने इसी तरह की बातें की थीं, तब कांग्रेस चुप रही थी। बिधूड़ी ने कहा कि अगर किसी को मेरी टिप्पणी से ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।





दिल्ली विधानसभा चुनाव पर एक नजर
गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना है। पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 2020 में 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed