शशि थरूर का पीएम मोदी पर हमला, कहा- नोटबंदी की तरह अनुच्छेद 370 भी गलत फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अनुच्छेद 370 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। शशि थरूर ने कहा कि हम सभी को याद है कि पिछली बार पीएम मोदी ने देश को एक ऐसा फैसला (नोटबंदी) सुनाया था जो शुरू में उनकी निर्णायकता के लिए सराहा गया था। उसी तरह आज ये फैसला है, आज नोटबंदी का फैसला गलत साबित हो गया। राष्ट्र अब भी उस कार्रवाई के विनाशकारी परिणामों से निपट रहा है।
शशि थरूर ने कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी के नेताओं को बंद कर आपने गैर लोकतांत्रिक लोगों के लिए रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा को आज खतरा है। थरूर ने कहा कि यह फैसला अतिवाद को बढ़ावा देगा और कश्मीर में युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेलना का काम करेगा।
Shashi Tharoor:We all remember the last time PM unleashed a decision to the nation which was also initially applauded for his decisiveness,just like today&that was the disaster of demonetisation. Nation is still dealing with devastating consequences of that action. #Article370 pic.twitter.com/Lp9g8LqgQk
— ANI (@ANI) August 6, 2019
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर यूएन में जा रहा है, क्या यह हमारे लिए शर्म की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार हमें एंटी नेशनल कहती रहती है लेकिन हमें इनसे राष्ट्रवाद का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है।
हम ही एक ऐसी पार्टी हैं जो देश की आजादी के लिए लड़े थे, देश के मूल्यों की रक्षा के लिए लड़े थे। थरूर ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि गृहमंत्री एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल को कश्मीर में लेकर जाएं और वहां की जमीनी हकीकत देखें।