{"_id":"5f2d38288ebc3e41045488fd","slug":"congress-mp-says-one-months-salary-pay-to-build-hospital-on-land-allotted-for-mosque-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन पर अस्पताल बनाने के लिए एक महीने का वेतन दूंगा: कांग्रेस सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन पर अस्पताल बनाने के लिए एक महीने का वेतन दूंगा: कांग्रेस सांसद
Fri, 07 Aug 2020 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 07 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक
- फोटो : social media
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए मिली जमीन पर अस्पताल का निर्माण होने पर वह अपना एक महीने का वेतन देंगे।
विज्ञापन
असम की बरपेटा लोकसभा सीट से सांसद खालिक ने ट्वीट किया, 'सरकार की ओर से मस्जिद के लिए दी गई जमीन पर उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से अस्पताल-सह-संग्रहालय बनाए जाने के लिए मैंने एक महीने का वेतन देने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि अयोध्या में मस्जिद के लिए आवंटित जमीन पर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के मकसद से उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नामक न्यास का गठन किया है।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, इस पांच एकड़ भूमि पर मस्जिद, अस्पताल, अनुसंसाधन केंद्र सहित कई जरूरी सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल नौ नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में किसी अन्य स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।
प्रशासन की ओर से अयोध्या जिले की सोहावल तहसील स्थित धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी गई।