Karnataka Elections: कर्नाटक में योगी की रैली, एयरपोर्ट पर CM बोम्मई से मिले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा आरक्षण के नाम पर हर किसी को धोखा दे रही है । वहीं, सीटी रवि ने केएस ईश्वरप्पा के बयान से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ही रहेंगे।
विस्तार
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। ऐसे में सभी पार्टी के नेता एक दूसरे पर तीखे बयानबाजी करने का एक अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के मांड्या जिले में रोड शो किया। बताया जा रहा है कि सीएम योगी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh CM & BJP leader Yogi Adityanath holds a roadshow in Mandya district of Karnataka ahead of Assembly elections. He will also address a public rally here. pic.twitter.com/fC33HO5UH8
— ANI (@ANI) April 26, 2023विज्ञापन
कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया बेलगावी हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मिले। इस दौरान दोनों लोग हाथ मिलात हुए दिखाई दिए।
#WATCH| Karnataka LoP & Congress leader Siddaramaiah meets CM Basavaraj Bommai at Belagavi airport pic.twitter.com/rCTFScdYPB
— ANI (@ANI) April 26, 2023
बोम्मई ही रहेंगे सीएम
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने साफ कर दिया है कि कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ही रहेंगे।
गौरतलब है, कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी के बीच वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कहा था कि सीटी रवि राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनमें मुख्यमंत्री बनने की सभी काबिलियत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीटी रवि एक अच्छे नेता हैं। उन्होंने चिक्कमगलुरु में बहुत अच्छा काम किया है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। मेरे पास यह सब कहने की कोई शक्ति नहीं है, लेकिन वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मैं जनता से उन्हें वोट देने की अपील करता हूं।
इस बयान पर सीटी रवि ने कहा कि हम कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। आज कुछ जगहों पर ही लोग ऐसा कह रहे हैं, जिस दिन पूरे राज्य में लोग ऐसा कहेंगे उस दिन मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हो जाऊंगा। आज बोम्मई सीएम हैं।
आरक्षण को लेकर धोखा दे रही भाजपा
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और बोम्मई सरकार ने कल सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दिए गए एक बयान के माध्यम से 27 मार्च 2023 के अपने स्वयं के आरक्षण आदेश पर रोक लगाने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण के नाम पर हर किसी को धोखा दे रही है ।
बढ़-चढ़कर हो रहा प्रचार प्रसार
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप आजकल बढ़-चढ़कर प्रचार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने बुधवार को एस थिप्पेस्वामी का समर्थन किया।
किच्चा सुदीप ने चित्रदुर्ग में मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एस थिप्पेस्वामी के लिए प्रचार किया।
#WATCH | Kannada actor Kiccha Sudeep campaigns for Bharatiya Janata Party candidate from Molakalmuru Assembly constituency, S Thippeswamy, in Chitradurga#KarnatakaElections pic.twitter.com/CL7I4mY0UG
— ANI (@ANI) April 26, 2023
भाजपा पर बड़ा आरोप
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भाजपा की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई राज्य में चुनाव ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राहुल की मानसिक उम्र महज पांच साल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के चिकोडी में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को मानिसक तौर पर पांच साल का बताया।
शिवराज ने कहा ककि राहुल गांधी 50 साल के हैं, लेकिन उनकी मानसिक उम्र मात्र पांच साल है। इसका पता इस वाक्या से ही चलता है, जिसमें उन्हें सजा अदालत ने सुनाई और दोषी पीएम मोदी को ठहराया। उन्होंने आगे कहा कि राहुल को नहीं पता कि कब क्या बोलना है। उन्होंने पूछा कि क्या वादे पूरे करने के लिए राहुल सक्षम हैं।
#WATCH| Belagavi, Karnataka: "He (Rahul Gandhi) is 50 years old but his mental age is 5...when the court sentenced him, he blaming PM Modi for it. He doesn't know what to speak...is he capable of giving promises?"....: MP CM & BJP leader Shivraj Singh Chouhan holds election rally… pic.twitter.com/Odo4g3KgsO
— ANI (@ANI) April 26, 2023
प्रियंका ने बनाया डोसा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक के मैसूर में पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने माइलरी अग्रहारा रेस्तरां में डोसा बनाना सीखा।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra tries her hand at making dosas in Mylary Agrahara restaurant in Karnataka's Mysuru
— ANI (@ANI) April 26, 2023
(Video source: Congress) pic.twitter.com/RxCwyry2Js
जगदीश शेट्टार नहीं जीतेंगे
बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने हुबली में एक सभा में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं खून से लिखकर दे सकता हूं कि जगदीश शेट्टार यहां से नहीं जीतेंगे।
बता दें, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।