{"_id":"63462a7ddd852116342ec1d1","slug":"congress-mp-rahul-gandhi-bharat-jodo-yatra-all-updates-from-challakere-town-chitradurga-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की शुरुआत
Wed, 12 Oct 2022 10:02 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:02 PM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 905 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन है। राहुल गांधी की पद यात्रा इस वक्त कर्नाटक में मौजूद है। आज राहुल गांधी ने यात्रा की शुरूआत चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की है। राहुल गांधी इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलते नजर आए और उनसे बातें करते नजर आए। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 905 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।
विज्ञापन
कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी
बता दें कि कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान कुछ भावुक क्षण भी देखने को मिला था जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
अंगदान करने वाले लोगों के परिवारों के साथ चले राहुल
राहुल गांधी ने बुधवार को अंगदान के महत्व पर जोर देने के लिए अंगदान करने वाले लोगों के परिवारों के साथ चले। पार्टी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मार्च कर रहे करीब 30 'भारत यात्रियों' ने चंदा देने का संकल्प लिया है। अंग दाताओं, जिनके परिवार के सदस्य राहुल गांधी के साथ चले थे उनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता संचारी विजय जिनकी मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई। चिक्कमगलुरु जिले की पीयूसी की छात्रा रक्षिता, जिसे बस से गिरने के बाद सिर में चोट लगी थी और हुबली धारवाड़ बाईपास हाईवे पर वेद मंजूनाथ का एक्सीडेंट हो गया था।
विज्ञापन
निजीकरण पर कही यह बात
कांग्रेस नेता कहा कि वह सरकारी संपत्तियों के बड़े पैमाने पर निजीकरण के विचार से सहमत नहीं हैं। सत्ता में आने पर उनकी पार्टी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के निजीकरण की अनुमति नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी राष्ट्रीय व राज्य, दोनों स्तरों पर एक रणनीति बनाएगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित होगा।