{"_id":"5d0775608ebc3e46557c27b9","slug":"congress-mp-of-kerala-kodikunnil-suresh-takes-oath-in-hindi-during-parliament-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल ने सभी को चौंकाया, हिंदी में ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल के कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल ने सभी को चौंकाया, हिंदी में ली शपथ
Mon, 17 Jun 2019 04:41 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 17 Jun 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
कोडिकुन्निल सुरेश (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल से कांग्रेस के एक सांसद ने संसद में सभी को चौंका दिया। दरअसल संसद में कोडिकुन्निल सुरेश ने हिंदी में शपथ ली, जिससे सदन में एकदम से आश्चर्य का माहौल बन गया। उनके इस काम से कई सांसद खुश होकर मेजें थपथपाने लगे। सुरेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरे सांसद थे जो शपथ ले रहे थे।
विज्ञापन
परंपरा के अनुसार सबसे पहले पीएम ने शपथ ली। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत चुने हुए सभी नए सांसदों को 17वीं लोकसभा के पहले दिन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लोकसभा में मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा सांसद जोश में 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन
कौन हैं कोडिकुन्निल सुरेश
केरल का होकर हिंदी में शपथ लेने वाले कोडिकुन्निल सुरेश छठी बार सांसद बने हैं। तिरुवनतंपुरम जिले के कोडिकुन्निल इलाके में एक गरीब परिवार में जन्मे सुरेश पहली बार 1989 में सांसद बने थे। 17वीं लोकसभा में वह मावेलीकारा लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए। वह श्रम मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार संभाल चुके हैं। सितंबर 2018 में उन्हें केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी (केपीसीसी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा वह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के सचिव भी हैं।
विज्ञापन
हालांकि सुरेश इससे पहले विवादों में भी रह चुके हैं। 2009 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर केरल हाई कोर्ट ने उनका निर्वाचन अवैध घोषित किया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें इस मामले में राहत मिली थी।