फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Jairam Ramesh on Parliament new session Central Government

Parliament: जयराम रमेश बोले- संसद के नए सत्र का बहिष्कार नहीं करेगी कांग्रेस, विशेष सत्र पर गुमराह कर रहे जोशी

Wed, 06 Sep 2023 12:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

जयराम रमेश ने मीडिया को बताया कि पार्टी ने संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करने का निर्णय लिया है। क्योंकि पार्टी के लिए यह एक मौका है, जिसमें जनता की परेशानियों को सभी के सामने रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Congress MP Jairam Ramesh on Parliament new session Central Government
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

सोनिया के पत्र के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के पत्र पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने निशाना साधा। जोशी पर भरमाने का आरोप लगाते हुए रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, आपकी समेत पूर्वी की सरकारों ने संविधान दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन दिवस और इस तरह के अन्य मौकों पर विशेष सत्र बुलाए तो उनका एजेंडा पहले से पता रहता था। मोदी सरकार नियमित रूप से संसद का अपमान करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 जून, 2017 की मध्यरात्रि में विशेष सत्र बुलाया गया था तब सबको पात था कि यह जीएसटी को लागू करने के लिए है। 2008 में यूपीए -1 सरकार से वामदलों के समर्थन वापस लेने पर विशेष सत्र बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि सदन की विशेष बैठकों के एजेंडे के बारे में भी सदस्यों को पहले से पता रहता था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री दहशत में और थके हुए
इससे पहले, पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमेश ने कहा कि पीएम मोदी थके हुए हैं और विपक्षी गठबंधन इंडिया के गठन के बाद से वह दहशत में आ गए हैं। वह थके हुए हैं। इंडिया के सामने आने के बाद से ही उन्होंने एनडीए में दोबारा जान डालने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नौ साल के बाद प्रधानमंत्री अत्यधिक डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार करने की बजाय शामिल होने के लिए तैयार कांग्रेस
संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पार्टी की तरफ से एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार करने की बजाय शामिल होने के लिए तैयार है। जयराम रमेश ने कहा, 'हमने संसद के विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करने का निर्णय लिया है। यह हमारे लिए एक मौका है, कि हम जनता की परेशानियों को सभी के सामने रखे। हर पार्टी अलग-अलग मुद्दे को सामने रखने की कोशिश करेगी।'


उन्होंने आगे कहा, विपक्ष के बिना चर्चा किए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया, इस पर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा है। किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पहली बार ऐसा हो रहा है कि हमारे पास एजेंडे का कोई विवरण नहीं है। पार्टी ने यह फैसला मंगलवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसदीय दल की बैठक और फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed