फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury say I was asked by an officer, On One Nation-One Election

एक राष्ट्र-एक चुनाव: ‘मुझसे किसी मंत्री ने नहीं, बल्कि बाबू…’, समिति में शामिल न होने पर बोले अधीर रंजन

Mon, 04 Sep 2023 02:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

रंजन चौधरी ने कहा कि 31 अगस्त को रात 11 बजे मेरे कार्यालय सचिव को पीएम के प्रधान सचिव मिश्रा का फोन आया। उन्होंने मुझे बताया कि सरकार एक समिति बनाने जा रही है और वे मुझे समिति में शामिल करना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury say I was asked by an officer, On One Nation-One Election
adhir ranjan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने शनिवार को देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावना की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें जिन आठ लोगों को रखा गया था उनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल था। हालांकि, चौधरी ने समिति का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। अब उन्होंने इस बारे में पत्रकारों से बात की। कहा कि मुझसे किसी मंत्री ने नहीं, बल्कि एक अधिकारी ने समिति में शामिल होने के लिए पूछा था।

विज्ञापन

प्रधान सचिव मिश्रा का आया फोन

उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को रात 11 बजे मेरे कार्यालय सचिव को पीएम के प्रधान सचिव मिश्रा का फोन आया। उन्होंने मुझे बताया कि सरकार एक समिति बनाने जा रही है और वे मुझे समिति में शामिल करना चाहते हैं। समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। 

विज्ञापन

थोड़ी खुशी भी हुई

उन्होंने बताया कि मैंने मिश्रा से कहा कि आपने इतनी रात में फोन किया तो मुझे आश्चर्य हुआ, लेकिन थोड़ी खुशी भी हुई। रात हुई तो क्या आपने बात तो की। मैंने पीएम से कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हुई। कम से कम आपने बात तो की अच्छा लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुझसे किसी मंत्री ने नहीं पूछा
चौधरी ने कहा कि जब मुझे समिति के बारे में पता चला तो मैंने उनसे 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से संबंधित सभी कागजात भेजने के लिए कहा। उनसे कहा कि कागजात देखने के बाद मैं अपने निर्णय के बारे में बताऊंगा। रंजन चौधरी ने कहा कि एक अधिकारी से मैं बिना कागजात के हवा में क्या बात करता। उन्होंने कहा कि मुझसे किसी मंत्री ने नहीं पूछा बल्कि मुझसे बात करने के लिए एक बाबू को भेजा और वो भी रात 11 बजे के बाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed