{"_id":"5755105e4f1c1b091d9c5113","slug":"congress-moves-14-independent-mlas-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांग्रेस को सताया 'बगावत' का डर, मुंबई के होटल में भेजे गए विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस को सताया 'बगावत' का डर, मुंबई के होटल में भेजे गए विधायक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
राज्यसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान बढ़ता जा रहा है कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में रिश्वतखोरी का स्टिंग सामने आने के बाद से पार्टी ने अपने विधायकों के साथ साथ निर्दलीय विधायकों की घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने 14 निर्दलीय विधायकों को विरोधियों की नजर से दूर रखने के लिए मुंबई भेज दिया है। यहां उन्हें एक पांच सितारा होटल में ठहराया गया है। पार्टी को आशंका है कि भाजपा इन विधायकों को तोड़कर राज्यसभा के लिए उसकी राह मुश्किल कर सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान होना है। कांग्रेस की ओर से आस्कर फर्नांडीज, पी चिदंबरम और जयराम रमेश को उम्मीदवार बनाया गया है। लेकिन अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस के पास सीटों का अंकगणित कम पड़ रहा है। इसलिए उसने निर्दलीय विधायकों पर निगाहें टिका दी हैं।
विज्ञापन
हालांकि कुछ दिन पहले ही न्यूज चैनल की ओर से किए गए स्टिंग ने भी राज्य की राजनीति में तहलका मचा दिया था। जिसमें जेडीएस सहित अन्य दलों के कई विधायक उम्मीदवारों को वोट देने के बदले सौदेबाजी करते नजर आ रहे थे। इस मामले में चुनाव आयोग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट मांग ली गई है।
#Flash Congress moves 14 independent MLAs to a hotel in Mumbai ahead of Rajya Sabha elections: Congress Sources
— ANI (@ANI_news) June 6, 2016