{"_id":"628aa6dd428bb25cff51dc2f","slug":"congress-mla-zameer-a-khan-ate-food-by-taking-it-out-of-the-person-mouth-in-bengaluru-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ दिया संदेश, शख्स के मुंह से निकाल कर खाया खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ दिया संदेश, शख्स के मुंह से निकाल कर खाया खाना
Mon, 23 May 2022 02:41 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 May 2022 02:41 AM IST
सार
Zameer Ahmed Khan: विधायक जमीर खान दलित समुदाय के स्वामी नारायण को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना झूठा खाना खिलाएं। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुंह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुंह में खाना डाल देते हैं।
विज्ञापन
शख्स के मुंह से खाना निकालकर खाते विधायक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
Congress MLA Zameer Ahmed Khan Video: अक्सर देखा जाता है कि जाति विचारधारा को दूर करने के लिए नेता दलित के घर भोजन करते हैं। लेकिन कांग्रेस के चामराजपेट विधायक जमीर ए खान ने एक कदम आगे बढ़कर जातिगत भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है एक सभा चल रही है और वहां काफी सारे लोग भी मौजूद हैं। इस दौरान विधायक जमीर खान दलित समुदाय के स्वामी नारायण को खाना खिलाते हैं और फिर नारायण को बोलते हैं वह उनको अपना झूठा खाना खिलाएं। इसके बाद स्वामी नारायण अपने मुंह से खाना निकालते हैं और विधायक जमीर खान के मुंह में खाना डाल देते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान लोग खूब जोर-जोर से ताली बजाते हैं और विधायक भी काफी उत्साहित होकर मेज को पीटते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आने के बाद कुछ लोग इसका मजाक बना रहे हैं तो कुछ लोग भाईचारे के लिए विधायक की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत खूब विधायक जी, ये है मेरा इंडिया।
विज्ञापन
#WATCH Bengaluru, Karnataka: In an attempt to set an example seemingly against caste discrimination, Congress Chamarajapete MLA BZ Zameer A Khan feeds Dalit community's Swami Narayana & then eats the same chewed food by making Narayana take it out from his mouth to feed him(22.5) pic.twitter.com/7XG0ZuyCRS
— ANI (@ANI) May 22, 2022