फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Rahul Mamkootathi faces obscene conduct charge from writer Honey and model Rini Ann George

'होटल में आने के लिए कहा': दबाव के बाद राहुल ने छोड़ा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद; अभिनेत्री रिनी के दावे पर बवाल

Thu, 21 Aug 2025 12:20 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़ Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 21 Aug 2025 12:20 PM IST
सार

मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया है कि इस बारे में उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

विज्ञापन
Congress MLA Rahul Mamkootathi faces obscene conduct charge from writer Honey and model Rini Ann George
पलक्कड़ विधायक राहुल मामकुट्टाथिल - फोटो : ani/@rmamkootathil

विस्तार

अभिनेत्री और मॉडल रिनी एन जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन के उत्पीड़न से जुडे आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल का विरोध तेज हो गया है। विपक्ष के भारी दबाव के बीच पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकुट्टाथिल ने गुरुवार को केरल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भाजपा ने पलक्कड़ विधायक  के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला था और उनके इस्तीफे की मांग की थी।  

विज्ञापन

 
अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने क्या आरोप लगाए
मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल पर आपत्तिजनक और अनुचित संदेश भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी इस घटना की जानकारी दी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।  
विज्ञापन


‘होटल में आने के लिए कहा’
बीते दिन पत्रकारों से वार्ता करते हुए मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया, 'मैं सोशल मीडिया के माध्यम से उस राजनेता के संपर्क में आई थी। उसका अनुचित व्यवहार तीन साल पहले शुरू हुआ था, जब मुझे पहली बार उससे आपत्तिजनक संदेश मिले थे।’ आगे एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उस नेता ने एक 5 स्टार होटल में कमरा बुक करने की भी पेशकश की और उन्हें वहां आने के लिए कहा। हालांकि, तब अभिनेत्री ने नेता या उनकी पार्टी का नाम बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की, लेकिन…
अभिनेत्री ने आगे बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने युवा नेता की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की, लेकिन उन सबने इसे नजरअंदाज किया। इसके साथ ही पार्टी के आला अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनके बारे में मेरे मन में जो छवि थी, वह चकनाचूर हो गई है। मेरी शिकायत के बाद भी, उन्हें पार्टी में कई प्रमुख पद दिए गए।

कई और राजनेताओं के साथ भी ऐसा ही किया
जॉर्ज ने आरोप लगाया कि कई राजनेताओं की पत्नियों और बेटियों के साथ ही आरोपी नेता ने इसी तरह का बर्ताव किया। उन्होंने सवाल करते हुए यह भी कहा कि ये राजनेता जो अपने परिवार की महिलाओं की रक्षा करने में असमर्थ हैं, वे किस महिला की रक्षा करेंगे?

इसलिए किया बोलने का फैसला
उन्होंने आगे कहा कि मैंने बोलने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैंने हाल ही में सोशल मीडिया पर देखा कि कई महिलाओं को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें से कोई भी महिला इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोल रही है। इसलिए मैंने सभी के लिए बोलने का सोचा। फिलहाल अभिनेत्री और मॉडल रिनी एन जॉर्ज ने इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

लेखिका हनी भास्करन ने भी लगाए ऐसे ही आरोप
लेखिका हनी भास्करन ने भी पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल ममकूटथिल पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। फेसबुक पोस्ट में  हनी भास्करन ने आरोप लगाया कि राहुल ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें कई विवादित मैसेज किए थे।

 
कौन हैं राहुल मनकूट्टाथिल? 
राहुल मनकूट्टाथिल वर्तमान में पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। शफी परम्बिल के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में राहुल ने जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed