फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Nitesh Rane throws fish on government officer in Mumbai

Video: कांग्रेस MLA ने अधिकारी के मुंह पर दे मारी मछली, कहा-उसे काम याद दिलाया!

Fri, 07 Jul 2017 07:06 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट, श्रवण शुक्ला
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट, श्रवण शुक्ला Updated Fri, 07 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Nitesh Rane throws fish on government officer in Mumbai

मछुआरों की समस्याओं को सुलझाने के लिए बुलाई गई एक बैठक में उस समय विवाद हो गया जब कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने एक सरकारी अधिकारी पर मछली उठाकर फेंक दी। यही नहीं, उन्होंने अधिकारी को जमकर बुरा-भला भी कहा। बाद में एएएनआई से बातचीत में राणे ने कहा कि वो मछुआरों की समस्याओं को लेकर अधिकारी से मिलने गए थे, पर वो गलत बातें बोल रहा था। ऐसे में कई बार अधिकारियों को उनका काम याद दिलाना पड़ता है, जो मैंने किया। कई बार वो प्यार से समझ जाते हैं, कई बार गुस्सा दिखाना पड़ता है।

विज्ञापन


नीतेश राणे ने कहा कि कोई जानबूझकर गुस्सा करना नहीं चाहता। वो अधिकारी महोदय मछुआरों के गुस्से को फांप नहीं पा रहे थे, मैंने तो उन्हें बस समझाया। नीतेश ने कहा कि वो अधिकारी महोदय अपना काम सही से नहीं कर रहे थे। ऐसे में कई बार आक्रामक तरीके से समझाना पड़ता है। ऐसा ही कल हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि एक स्थानीय समाचार चैनल के वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक नीतेश राणे कथित तौर पर बृहस्पतिवार को लोगों से भरे हुए अपने कार्यालय में सिंधुदुर्ग के मत्स्य आयुक्त से बात कर रहे हैं।

इसमें दिखाया गया है कि बैठक के दौरान अचानक विधायक अपना आपा खो देते हैं और आयुक्त की मेज पर पड़ी हुई एक मछली को उठाकर उनके ऊपर फेंक देते हैं। तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली से विधायक ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोंकण क्षेत्र की पारंपरिक मछुआरा समुदाय के प्रति उस अधिकारी के घमंडी स्वभाव का विरोध करने के लिए किया।


राणे का आरोप है कि आधुनिक तरीके से मछली पालन करने वाले मछुआरे पारंपरिक तरीके से मछली पालन करने वाले मछुआरों को दबाने का प्रयास करते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed