फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MLA Indrajit Parmar says no dispensary will be allowed in the Hindu area

Gujarat Election: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- हिंदू इलाकों में डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दूंगा

Mon, 21 Nov 2022 01:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Nov 2022 01:53 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक ने लोगों से कहा कि मेरे लिए, आप अल्लाह की तरह हैं मेरे माता-पिता हैं। यह डिस्पेंसरी किसी काम की नहीं है अगर यह दूसरी तरफ (हिंदू क्षेत्र) में जाती है तो मैं इसकी अनुमति नहीं दूंगा।

विज्ञापन
Congress MLA Indrajit Parmar says no dispensary will be allowed in the Hindu area
Indrajit Parmar (Congress MLA) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गुजरात में मतदान की तारीख अब निकट है, इस दौरान नेताओं के विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीपसिंह वाघेला ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक कांग्रेस नेता विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में  कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार लोगों से कह रहे हैं कि हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


उनका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। यूजर्स भी कांग्रेस विधायक इंद्रजीत पर तंज कस रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है, विधायक इंद्रजीत एक चबूतरे पर खड़े हैं और उनके आसपास काफी भीड़ है। इस दौरान काफी संख्या में युवा लोग और महिलाएं भी हैं। इस दौरान वह लोगों को संबोधित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गुजरात भाजपा के महासचिव और गुजरात के पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष प्रदीपसिंह वाघेला के ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो के मुताबिक, कांग्रेस विधायक कह रहे हैं कि "मेरे लिए, आप अल्लाह की तरह हैं मेरे माता-पिता हैं। यह डिस्पेंसरी किसी काम की नहीं है अगर यह दूसरी तरफ (हिंदू क्षेत्र) में जाती है तो मैं इसकी अनुमति नहीं दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कह रहे हैं कि उन्हें (हिंदू क्षेत्र) अस्पताल की जरूरत नहीं है! मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बन गया। भाजपा नेता वाघेला ने कांग्रेस विधायक के हवाले से कहा कि मैं गारंटी देता हूं, हिंदू क्षेत्र में किसी भी डिस्पेंसरी की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed