{"_id":"56fc953a4f1c1b3e68f00b34","slug":"congress-mla-dhoti-protest-causes-uproar-in-madhya-pradesh-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब धोती में विधानसभा पहुंचे विधायक, सदन में मचा हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब धोती में विधानसभा पहुंचे विधायक, सदन में मचा हंगामा
एजेंसी/भोपाल
Updated Thu, 31 Mar 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
धोती में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक राम किशोर दोगने
- फोटो : PTI
मध्य प्रदेश में अपने चुनाव क्षेत्र के लिए पानी देने की मांग को लेकर अनूठा तरीका अपनाते हुए हरदा से कांग्रेस विधायक राम किशोर दोगने बुधवार को बिना कमीज के कमर के नीचे केवल धोती पहनकर विधानसभा पहुंच गए।
सदन में इस तरह पहुंचने पर सत्ता पक्ष ने जोरदार विरोध किया तो माहौल गरमा गया, हंगामे के बीच कार्यवाही लगातार बाधित होने पर स्पीकर को सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
हरदा से कांग्रेस विधायक राम किशोर दोगने ने अपने क्षेत्र के लिए तवा डैम से पानी छोड़ने की मांग करते हुए सदन में शून्य काल के दौरान केवल धोती पहन कर प्रवेश किया। लेकिन उनके इस तरह पहुंचने पर सत्ता पक्ष ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध किया।

Trending Videos
10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी विधानसभा की कार्यवाही
तवा बांध से पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं हरदा विधायक
- फोटो : PTI
सत्ता पक्ष ने कहा कि दोगने का यह व्यवहार सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है, कहा, सदन में महिलाएं भी मौजूद हैं। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि विधानसभा का अपना समृद्ध इतिहास रहा है।
वहीं संसदीय मामलों के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधायक का उद्देश्य केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना है। हालांकि बसपा विधायक उषा चौधरी ने दोगने का समर्थन करते हुए कहा कि गांधी जी ने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान केवल धोती ही पहना और देश को आजाद कराया।
कांग्रेस विधायक राम निवास ने भी उनका समर्थन किया। सदस्यों की इस गहमागहमी से विधानसभा अध्यक्ष सीताराम शर्मा को सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।