{"_id":"636b9126faa1ff4e3537eb56","slug":"congress-mla-bhagwan-barad-quits-joins-bjp-ahead-of-guj-assembly-polls-second-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक भगवान बराड और कटारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए विधायक भगवान बराड और कटारा
Wed, 09 Nov 2022 05:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:08 PM IST
सार
बराड ने संवाददाओं को बताया कि उन्होंने चार हजार समर्थकों से राय लेने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया है और यदि भाजपा चाहती है, तो अगले महीने विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए भगवान बराड
- फोटो : Twitter/ Kaushik Kanthecha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में सभी दलों के शीर्ष नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक भगवान बराड और भावेश कटारा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
गुजरात के झालोद से कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने स्पीकर निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं 63 वर्षीय बराड ने 2017 में गिर सोमनाथ जिले की तलाला सीट से चुनाव जीता था। उन्होंने अपना इस्तीफा गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और विधानसभा स्पीकर नीमाबेन आचार्य को भेजा।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले दस बार के कांग्रेस विधायक रहे आदिवासी नेता मोहनसिंह रठवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वह भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा के राज्य महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने अहमदाबाद में पार्टी के मीडिया सेंटर में बराड का स्वागत किया। बराड ने संवाददाओं को बताया कि उन्होंने चार हजार समर्थकों से राय लेने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया है और यदि भाजपा चाहती है, तो अगले महीने विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे। लेकिन उन्होंने आगे कहा कि वह चुनाव में टिकट की शर्त पर भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
अगले महीने गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
बराड ने कहा, मैं भाजपा में इसलिए शामिल हो रहा हूं, क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास अभियान का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं बिना किसी पूर्व शर्त या प्रतिबद्धता के पार्टी में शामिल हो रहा हूं। अगर पार्टी चाहती है तो मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार करूंगा। सोमनाथ और जूनागढ़ जिलों की नौ सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के लिए काम करूंगा।
बराड़ अहीर समुदाय के प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने 2007 और 2017 में भी तलाला सीट से चुनाव जीता था। उनके भाई जशुभाई ने भी 1998 और 2012 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। तलाला, गिर सोमनाथ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा इस जिले में अपना काता भी नहीं खोल पाई थी, जबकि कांग्रेस को चारों सीटों पर जीत मिल थी।