फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Meeting Updates District Party Chief Kharge Fight against BJP RSS street to parliament hindi news

Congress Meeting: 'भाजपा-संघ के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई'; जिला इकाइयों की बैठक,में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Thu, 27 Mar 2025 05:34 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 27 Mar 2025 05:34 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्ताधारी दल- भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ हुंकार भरी है। खरगे ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान कहा कि संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी। खरगे ने जिला इकाई प्रमुखों से कहा, हमें इसे सड़कों पर ले जाना चाहिए।

विज्ञापन
Congress Meeting Updates District Party Chief Kharge Fight against BJP RSS street to parliament hindi news
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : X / @kharge

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 सीटें मिलीं, अगर हमने और मेहनत की होती तो हम 20-30 सीटें और जीत सकते थे। हम सरकार भी बना सकते थे। जिला इकाई प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान खरगे ने कहा, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा मजबूत है, लेकिन हम इसे सत्ता के बिना लागू नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह संघर्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के जिला इकाई प्रमुखों से कहा, 'हमारी लड़ाई संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह भाजपा और आरएसएस के खिलाफ है। हमें इसे सड़कों पर ले जाना चाहिए। जिला प्रमुखों के साथ खरगे की तीन बैठकें निर्धारित हैं। पहली बैठक में खरगे ने कहा, राज्यों में चुनाव जीतने के लिए दीर्घकालिक रणनीति के साथ एकजुट होकर काम करना होगा। खरगे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल एकजुट होकर लड़े और भाजपा और सहयोगी दलों को 240 सीटों पर सीमित कर दिया। अगर कांग्रेस को 20-30 सीटें और मिलतीं तो वैकल्पिक सरकार बन जाती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बोली- विपक्ष INDIA ब्लॉक की तरह लड़ेगा, CM के चेहरे पर सामूहिक रूप से फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है

13 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के जिला अध्यक्षों के साथ नई दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित बैठक में खरगे ने कहा, कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' अभियान ने भाजपा-आरएसएस की संविधान बदलने की गुप्त इच्छा को उजागर कर दिया है। यही कारण है कि आज भाजपा के पास बहुमत नहीं है और सरकार दो सहयोगियों पर निर्भर है। अहंकार में प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि वे 400 सीटें जीतेंगे। हमने करारा झटका दिया है।


कांग्रेस की लड़ाई संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह
खरगे ने कहा, 'देश में वैकल्पिक सरकार बन सकती थी। अगर हम ऐसा कर पाते, तो हम अपने स्वतंत्र संस्थानों, लोकतंत्र और संविधान पर व्यवस्थित हमले को रोक सकते थे।' उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह जारी है।

कांग्रेस के सेनापति जैसे हैं जिला ईकाई के प्रमुख
जिला अध्यक्षों की भूमिका को अहम बताते हुए खरगे ने कहा, इनकी भूमिका केवल संदेशवाहक की नहीं, ये कांग्रेस के सेनापति जैसे हैं तो जमीन पर आगे बढ़कर दल का नेतृत्व करते हैं। इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी और खुद उन्होंने भी जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद की जरूरत को पहचाना। स्थानीय नेताओं की सिफारिशों के आधार पर चयन के बजाय इन पदों पर सबसे योग्य, प्रतिबद्ध और मेहनती व्यक्तियों को नियुक्त करना जरूरी है। 


ये भी पढ़ें- सियासत: 'धर्म की राजनीति, भ्रष्टाचार छुपाने का तरीका', खरगे ने कर्नाटक मुस्लिम आरक्षण मुद्दे पर भाजपा को घेरा

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed