फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बोली- विपक्ष INDIA ब्लॉक की तरह लड़ेगा, CM के चेहरे पर सामूहिक रूप से फैसला

Wed, 26 Mar 2025 07:58 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 26 Mar 2025 07:58 AM IST
सार

बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल कराए जाने हैं। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक में रणनीति बनाई। कांग्रेस ने विपक्षी एकता पर सवालों के बीच कहा है कि विपक्षी दलों के गठबंधन की तरह सामने आया INDIA ब्लॉक मिलकर चुनाव लड़ेगा। सीएम के चेहरे पर सामूहिक रूप से फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025 Congress Party Strategic Meeting Kharge Rahul Gandhi and other leaders discuss
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक - फोटो : एएनआई
बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए अपनी रणनीति को पुख्ता करते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी। साथ ही कांग्रेस ने जोर देकर कहा कि गठबंधन के सहयोगी मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर 'सामूहिक निर्णय' लेंगे।
Trending Videos
Bihar Assembly Elections 2025 Congress Party Strategic Meeting Kharge Rahul Gandhi and other leaders discuss
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक - फोटो : एएनआई
दिल्ली में बैठक, राहुल गांधी-बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में दिल्ली के इंदिरा गांधी भवन में बिहार को लेकर बैठक हुई। बैठक में पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और उनके पूर्ववर्ती अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार में 20 साल बाद बदलेगा इतिहास? नीतीश कुमार उठाएंगे चौंकाने वाला कदम!
Bihar Assembly Elections 2025 Congress Party Strategic Meeting Kharge Rahul Gandhi and other leaders discuss
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक - फोटो : एएनआई
आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा
इनके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद खान और मोहम्मद जावेद सहित कई नेता शामिल हुए। खरगे ने बैठक के दौरान कहा, बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें- Election: गया टाउन विधानसभा सीट का 'चक्का जाम' बना मुद्दा; सत्ता का संग्राम में कहां फंसे मंत्री प्रेम कुमार?
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025 Congress Party Strategic Meeting Kharge Rahul Gandhi and other leaders discuss
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक - फोटो : एएनआई
बिहार में बदलाव की बयार
खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है। बिहार के लोग विकास, सामाजिक न्याय और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी के कारण युवाओं में गुस्सा है।

संबंधित वीडियो-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed