फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress mallikarjun kharge accused Concerted effort in last 10 years to erode democratic structures bulldoze

Kharge: 'दस वर्षों में लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने का संगठित प्रयास हुआ', खरगे ने कहा- अब सावधान रहना होगा

Sun, 15 Sep 2024 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2024 02:50 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि 'लोकतंत्र सरकार का सबसे अच्छा रूप है। यह लोगों को यह बताने का अधिकार देता है कि वे कैसे शासन करें और कैसे अपने नेताओं को जवाबदेह ठहराएं।'

विज्ञापन
congress mallikarjun kharge accused Concerted effort in last 10 years to erode democratic structures bulldoze
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि 2024 भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण साल है। जब 140 करोड़ भारतीयों ने ऐसा फैसला दिया है जो हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा कड़ी मेहनत से बनाए गए हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों पर विश्वास बढ़ाता है। खरगे ने आरोप लगाया कि बीते 10 वर्षों में देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने का संगठित प्रयास हुआ। 
विज्ञापन


खरगे ने साल 2024 को बताया महत्वपूर्ण वर्ष
कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि 'लोकतंत्र सरकार का सबसे अच्छा रूप है। यह लोगों को यह बताने का अधिकार देता है कि वे कैसे शासन करें और कैसे अपने नेताओं को जवाबदेह ठहराएं।' 2024 के आम चुनाव परिणामों को लेकर खरगे ने कहा कि 'वर्ष 2024 भारत के लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है। 140 करोड़ भारतीयों ने ऐसा फैसला दिया है जो हमारे राष्ट्र निर्माताओं द्वारा कड़ी मेहनत से बनाए गए हमारे दीर्घकालिक संस्थानों पर विश्वास करता है।'
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पोस्ट
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में खरगे ने लिखा कि 'अब हमें अपने संसदीय लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने और उन लोकाचारों की रक्षा करने के लिए और अधिक सतर्क रहना होगा, जिनमें हम, 'भारत के लोग' सामूहिक रूप से विश्वास करते हैं। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर, आइए हम भारत के प्रति खुद को फिर से समर्पित करें, जिसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत शामिल हैं।' साल 2007 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। उसके बाद से हर साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाते हुए लोकतंत्र के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed