फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leaders Rahul Gandhi to visit Germany from Dec 15-20, meet German ministers

Rahul Gandhi: 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जर्मन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 10 Dec 2025 02:32 AM IST
सार

Rahul Gandhi Germany Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने की 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अपने इस दौरे के दौरान वे प्रवासी भारतीयों और जर्मनी के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रोदा भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Congress Leaders Rahul Gandhi to visit Germany from Dec 15-20, meet German ministers
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : Instagram/rahulgandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से और जर्मनी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। यह जानकारी इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PMLA Case: मद्रास HC पहुंचे कार्ति चिदंबरम, संपत्ति कुर्की आदेश के खिलाफ खटखटाया दरवाजा; ED को मिला नोटिस
विज्ञापन


भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी करेंगे विचार-विमर्श
आईओसी यूनाइटेड किंगडम के महासचिव विक्रम दुहान के मुताबिक, राहुल गांधी का यह दौरा भारत की वैश्विक भूमिका, लोकतंत्र, विदेश नीति और लोगों के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जर्मन सांसदों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के साथ सैम पित्रौदा भी रहेंगे मौजूद
आईओसी जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के साथ भारतीय प्रवासी कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रोदा भी होंगे। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी इस दौरे में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे और कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।'

यह भी पढ़ें - Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर दिल्ली से दबोचा गया, गोवा पुलिस की हिरासत में अजय गुप्ता

बर्लिन में 17 दिसंबर को भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित
आईओसी ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने कहा कि बर्लिन में 17 दिसंबर को राहुल गांधी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे यूरोप से भारतीय प्रवासी कांग्रेस के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। औसाफ खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर चर्चा करना और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, 'हम राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, डॉ. अरथी कृष्णा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed