{"_id":"69386a577e27aa35520795c6","slug":"goa-police-detained-one-more-accused-ajay-gupta-from-new-delhi-linked-to-night-club-fire-case-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर दिल्ली से दबोचा गया, गोवा पुलिस की हिरासत में अजय गुप्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर दिल्ली से दबोचा गया, गोवा पुलिस की हिरासत में अजय गुप्ता
Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
सार
Goa Night Club Fire Case: गोवा क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर अजय गुप्ता दिल्ली से दबोचा गया है। गोवा पुलिस ने नाइट क्लब आग मामले से जुड़े एक और आरोपी अजय को हिरासत में लिया है। नाइटक्लब के चार मालिकों में से अजय गुप्ता एक है।
विज्ञापन
गोवा नाइटक्लब के मालिक अजय गुप्ता दिल्ली में हिरासत में लिए गए
- फोटो : ANI Photos
विस्तार
गोवा पुलिस ने मंगलवार (09 दिसंबर) को ‘Birch by Romeo Lane’ नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। इसी नाइटक्लब में शनिवार रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवा पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। पकड़ा गया अजय गुप्ता मुख्य आरोपी लूथरा बंधुओं का पार्टनर है, जिसके खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
पहले से ही अरेस्ट वॉरंट जारी था
गोवा पुलिस के मुताबिक जब पुलिस टीम आरोपी अजय गुप्ता के घर गई तो वह फरार मिला, उसके खिलाफ पहले से ही अरेस्ट वॉरंट जारी था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसे अब दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। मालूम हो कि गोवा पुलिस ने इससे पहले अजय गुप्ता और अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
अब तक पूरे मामले में छह लोगों को पकड़ा
गोवा पुलिस ने बताया, “अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। यह इस मामले में पकड़ा गया छठा व्यक्ति है।” उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची तो वह नहीं मिले, जिसके बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। बाद में दिल्ली में उनका पता चला और उन्हें हिरासत में लिया गया।
मुख्य आरोपी लूथरा बंधु फरार
पुलिस के मुताबिक, औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें गोवा लाया जाएगा और गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नाइटक्लब के दो अन्य मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: विदेश भागे लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू नोटिस से क्या होगा, भारत लाने की क्या तैयारी?
25 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
अब तक इस मामले में नाइटक्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
गोवा अग्निकांड से संबंधित वीडियो

Birch by Romeo Lane Fire Incident in Goa | Photo of Ajay Gupta from New Delhi, one of the people detained by the Goa Police in the case.
विज्ञापन विज्ञापन
(Photo Source: Goa Police) https://t.co/ErhQiy7RYT pic.twitter.com/ybTW7c9BKZ — ANI (@ANI) December 9, 2025
अब तक पूरे मामले में छह लोगों को पकड़ा
गोवा पुलिस ने बताया, “अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। यह इस मामले में पकड़ा गया छठा व्यक्ति है।” उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची तो वह नहीं मिले, जिसके बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। बाद में दिल्ली में उनका पता चला और उन्हें हिरासत में लिया गया।
मुख्य आरोपी लूथरा बंधु फरार
पुलिस के मुताबिक, औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें गोवा लाया जाएगा और गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नाइटक्लब के दो अन्य मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
ये भी पढ़ें: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: विदेश भागे लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू नोटिस से क्या होगा, भारत लाने की क्या तैयारी?
25 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
अब तक इस मामले में नाइटक्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
गोवा अग्निकांड से संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन