{"_id":"5d0850d98ebc3e7bf832fb9f","slug":"congress-leader-v-hanumantha-rao-and-harsha-kumar-taken-into-custody-by-police-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के आरोप में कांग्रेस नेता हनुमंत और हर्ष कुमार हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के आरोप में कांग्रेस नेता हनुमंत और हर्ष कुमार हिरासत में
Tue, 18 Jun 2019 09:09 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में वी. हनुमंत राव और हर्ष कुमार
- फोटो : ANI
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव और आंध्र प्रदेश के अमलापुरम से पूर्व सांसद हर्ष कुमार को पुलिस ने हिरासत हिरासत में लिया है। दोनों को हैदराबाद में कथित तौर पर पुंजागुट्टा केंद्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Telangana: Congress leader V. Hanumantha Rao and former Amalapuram MP Harsha Kumar taken into custody by police, allegedly for trying to set up a statue of BR Ambedkar at Punjagutta Centre, Hyderabad. pic.twitter.com/SL7xuV186a
— ANI (@ANI) June 18, 2019विज्ञापन
बता दें कि हनुमंत राव वही नेता हैं, जो पिछले दिनों हैदराबाद के इंदिरा पार्क के पास आयोजित कांग्रेस नेताओं के धरना कार्यक्रम में पार्टी के ही एक अन्य नेता के साथ भिड़ गए थे। पार्टी को इस मामले में दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
11 मई को हैदराबाद में कांग्रेस नेता तेलंगाना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे लेकिन वो आपस में ही भिड़ गए। हनुमंथा राव ने दूसरे कांग्रेस नेता नागेश मुदीराज को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद नागेश ने भी हनुमंथा राव पर हमला किया। इस हाथापाई में एक महिला भी गिर गई थी।