फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader shashi tharoor says india has chaiwala as PM just because of Nehru

नेहरू की वजह से ही एक चायवाला बन सका देश का प्रधानमंत्री : शशि थरूर

Wed, 14 Nov 2018 07:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
Congress leader shashi tharoor says india has chaiwala as PM just because of Nehru

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। थरूर ने यह बयान पंडित नेहरू पर लिखी अपनी किताब 'नेहरू : दि इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के मौके पर मौके पर दिया। थरूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है।

विज्ञापन


उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था। उन्होंने जोर देते हुए कहा अगर आज एक चायवाला प्रधानमंत्री है तो ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि नेहरू ने देश की संस्थाओं को इस प्रकार आकार दिया कि आज एक आम भारतीय भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख सकता है। बता दें ये पहली बार नहीं है जब थरूर ने ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी को सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो बताया था।
विज्ञापन


थरूर ने कहा कि यदि सरकार मंगलयान को लेकर अपनी तारीफ कर रही है तो ऐसा सिर्फ इसरो को बनाने वाले पंडित नेहरू की वजह से ही संभव हुआ है।

सत्ता में मौजूद लोग कमजोर कर रहे हैं नेहरू की विरासत : सोनिया गांधी

वहीं, पुस्तक के विमोचन के मौके पर मौजूद सोनिया गांधी ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वह जवाहरलाल नेहरू की विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनया गांधी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने लोकतंत्र और राजनीति के उन मूल्यों को बढ़ाया जिनपर हम आज भी गर्व करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed