{"_id":"697589ec9d1d062d5d06792b","slug":"congress-leader-shakeel-ahmad-criticise-rahul-gandhi-party-democracy-shashi-tharoor-reaction-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tharoor: 'मैं थरूर को वोट देना चाहता था, लेकिन...', शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tharoor: 'मैं थरूर को वोट देना चाहता था, लेकिन...', शकील अहमद के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कही ये बात
Sun, 25 Jan 2026 08:41 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 25 Jan 2026 08:41 AM IST
सार
कांग्रेस पार्टी में इन दिनों विरोध के स्वर उठ रहे हैं। शशि थरूर और कांग्रेस नेतृत्व के बीच मतभेद हैं और अब बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने भी पार्टी के खिलाफ बयान दिया है। शकील अहमद के बयान को लेकर जब थरूर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो जानिए उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने शनिवार को अपने एक बयान में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है और राहुल गांधी कांग्रेस को अपने परिवार की पार्टी के तौर पर चलाते हैं। शकील अहमद ने ये भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वे शशि थरूर को वोट देना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे को वोट देना पड़ा।
शशि थरूर ने शकील अहमद के बयान पर कही ये बात
शकील अहमद के बयान पर जब तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं किसी अन्य के बयान पर कुछ नहीं कह सकता। मुझे लगता है अगर शकील साहब ने कुछ कहा है तो वो ही इस बारे में बता सकते हैं। वे अपने लिए खुद बोल सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि इस तरह के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।'
शकील अहमद ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला
शशि थरूर के भी पार्टी से नाराज होने का दावा
शशि थरूर भी इन दिनों पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। केरल कांग्रेस की बैठकों से वे नदारद हैं। शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सरकार की तारीफ की थी और कई बार वे मोदी सरकार की नीतियों की भी सराहना कर चुके हैं।

- बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। जिस तरह से नेपाल में कानून है कि राजा के मुंह से जो निकला, वहीं कानून है, उसी तरह से कांग्रेस पार्टी में भी राहुल गांधी जो बोलते हैं, वही होता है।
- शकील अहमद ने कहा कि सोनिया गांधी सभी को साथ लेकर चलतीं थी और नेताओं से समय-समय पर मुलाकात करती रहतीं थी, लेकिन राहुल गांधी नेताओं से नहीं मिलते।
- शकील अहमद ने ये भी कहा कि राहुल गांधी गिने-चुने लोगों से ही मिलते हैं और वे पार्टी के नेताओं की लोकप्रियता से घबराते हैं।
- शकील अहमद ने ये भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वे शशि थरूर को वोट देना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी के वफादार लोग खरगे के लिए वोट मांग रहे हैं। मैंने अपनी मर्जी के खिलाफ जाकर खरगे साहब को वोट दिया क्योंकि मैं अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन
शशि थरूर के भी पार्टी से नाराज होने का दावा
शशि थरूर भी इन दिनों पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। केरल कांग्रेस की बैठकों से वे नदारद हैं। शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सरकार की तारीफ की थी और कई बार वे मोदी सरकार की नीतियों की भी सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन