फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ramanath Rai to retire from electoral politics work for party

Karantaka: चुनावी राजनीति से संन्यास लेंगे कांग्रेस नेता रामनाथ राय, पार्टी के लिए करते रहेंगे काम

Tue, 16 May 2023 07:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 May 2023 07:22 PM IST
सार

रामनाथ राय ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ में कांग्रेस को लगे झटके से पार्टी कार्यकर्ताओं को डरना नहीं जाना चाहिए और उन्हें अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

विज्ञापन
Congress leader Ramanath Rai to retire from electoral politics work for party
रामनाथ राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कन्नड़ जिले की बंतवाल सीट से हारने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी रामनाथ राय ने मंगलवार को कहा कि वह अब चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। राय इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश नाइक के हाथों दूसरी बार पराजित हुए।

विज्ञापन


यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को जिले में झटका लगा है। हालांकि, उन्होंने कर्नाटक के लोगों ने अगली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को भारी समर्थन की पेशकश की है।
विज्ञापन


राय ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ में कांग्रेस को लगे झटके से पार्टी कार्यकर्ताओं को डरना नहीं जाना चाहिए और उन्हें अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और लोकसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राय ने कहा कि वह बंतवाल से दूसरी बार मिली हार पर आत्ममंथन करेंगे, हालांकि उन्हें पिछली बार से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोच्च है और पार्टी द्वारा उन्हें दी गई किसी भी जिम्मेदारी को वह स्वीकार करेंगे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन सभी गारंटी को पूरा करेगी, जिनका राज्य के लोगों से वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलेगा। अपने प्रचार अभियान के दौरान ही राय ने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed