फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi Wrote A Letter To Farmers Said That Farm Law Repealed Due to Your Secrifice Latest News Update

राहुल गांधी का किसानों को खत: कांग्रेस नेता बोले- आपके संघर्ष और बलिदान के दम पर मिली ऐतिहासिक जीत, कुर्बानी के लिए भी नतमस्तक

Fri, 19 Nov 2021 07:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Nov 2021 07:59 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो। जय हिंद, जय हिंद का किसान।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi Wrote A Letter To Farmers Said That Farm Law Repealed Due to Your Secrifice Latest News Update
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद किसानों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे अन्नदाताओं, आपके तप, संघर्ष और बलिदान के दम पर मिली ऐतिहासिक जीत की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके इस संघर्ष में 700 से अधिक किसान-मजदूर भाई-बहनों द्वारा दी गई कुर्बानी के लिए नतमस्तक हूं।'
विज्ञापन


दरअसल, पिछले करीब एक साल से केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को शुक्रवार की सुबह राहत की खबर मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि तीनों कानूनों को वापस लिया जाएगा क्योंकि हम कुछ किसानों को इन कानूनों के फायदे समझाने में सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजन को मिले 25 लाख का मुआवजा:  सिद्धारमैया
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा को किसानों की आजादी बताते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए प्रत्येक किसानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की शुक्रवार को मांग की।

सिद्धारमैया ने कई ट्वीट करके उन लोगों की प्रशंसा की जिन्होंने आंदोलन में शामिल होकर केंद्र को ‘किसान विरोधी कानून’ वापस लेने पर मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि आखिरकार भाजपा को अपनी गलती का अहसास हुआ और किसान विरोधी कानून वापस लिए गए, अब समय है कि संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों को न्याय दिया जाए।  उन्होंने कहा, तानाशाह चाहे कितना भी कठोर क्यों न हो, लोकतंत्र में उसे लोगों के आगे अंतत: झुकना ही पड़ता है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने भी प्रधानमंत्री के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेना ऐतिहासिक है और यह किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में किसानों की मौत पर प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed