फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader rahul gandhi twitted about his father rajiv gandhi on his 27th death anniversary

भावुक राहुल ने पिता राजीव को कुछ ऐसे दी श्रद्धांजलि

Mon, 21 May 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
congress leader rahul gandhi twitted about his father rajiv gandhi on his 27th death anniversary
आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार सुबह अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री को वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि दी वहीं उनको याद करते हुए एक भावुक ट्वीट भी किया। राहुल ने लिखा  'मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि नफरत उन लोगों के लिए जेल है जो इसे लेकर चलते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है और मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे बचपन में ही सिखा दिया था कि हमें सभी लोगों से प्यार करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


ट्वीट की चंद लाइनों में राहुल ने अपने पिता को थैंक्स कहते हुए लिखा कि मेरे पिता ने जो मुझे दिया वह  एक बेटे के लिए सबसे मूल्यवान उपहार है। उन्होंने आगे लिखा कि राजीव गांधी, हम सब आपसे प्यार करते हैं और आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।'
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई को तमिलनाडु के श्री पेरमबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। उनके पास एक महिला फूलों का हार लेकर आई और उनके बहुत करीब जाकर शरीर को बम से उड़ा दिया था। धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। आज उनकी 27वीं पुण्यतिथि है। उनकी पत्नी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सुबह वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा समेत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी वीर भूमि पहुंचे। साथ ही कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed