फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi targeted BJP-RSS in Meghalaya for Manipur violence

Congress: मेघालय में राहुल गांधी ने भाजपा-संघ पर साधा निशाना, कहा- नफरत-हिंसा ने मणिपुर को बांट दिया

Tue, 23 Jan 2024 03:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 23 Jan 2024 03:49 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय में कांग्रेस ने सार्वजनिक रैली आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को सौहार्दपूर्ण ढंग से रहना चाहिए। देश में सभी समुदाय, भाषाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi targeted BJP-RSS in Meghalaya for Manipur violence
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

एक बार फिर कांग्रेस भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हमलावर हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों दल देश की नींव पर लगातार हमला कर रहे हैं। लेकिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत के विचार की रक्षा के लिए शुरू की गई है। बता दें, कांग्रेस की यात्रा अब असम से मेघालय पहुंच गई है। 

विज्ञापन


भारतीय परंपराओं का स्वागत आवश्यक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय में कांग्रेस ने सार्वजनिक रैली आयोजित की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोगों को सौहार्दपूर्ण ढंग से रहना चाहिए। देश में सभी समुदाय, भाषाओं और परंपराओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। भारत के विचारों की रक्षा के लिए हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। हमने किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज सुनी। हम अब उत्तर-पूर्व, ओडिशा, बंगाल, उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों की आवाज सुनना चाहते हैं। 

विज्ञापन

मणिपुर से यात्रा शुरू करने की बताई वजह
गांधी ने आगे कहा कि कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि यात्रा मणिपुर से क्यों शुरू हुई। मणिपुर से यात्रा शुरू करने का मुख्य कारण है कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर के विचार को नष्ट कर दिया है। नफरत और हिंसा की राजनीति ने राज्यों और लोगों को बांट दिया। इससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। हजारों लोगों को अपनी संपत्ती गंवानी पड़ गई। यह त्रासदी है। हम भारत को संदेश देना चाहते थे कि मणिपुर के लोगों में कितना दर्द है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी काबू कर सकते थे हिंसा
गांधी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक मणिपुर के दौरे पर नहीं आए। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। क्या मणिपुर के लोग भारतीय नहीं हैं। पीएम मोदी हिंसा रोकना चाहते तो वे तीन दिन में ऐसा कर सकते थे। अगर पीएम मोदी भारतीय सेना को मणिपुर में भेजकर हिंसा पर काबू कर सकते थे। मुझे विश्वास है कि भारतीय सेना कुछ ही दिन पर इसे रोक लेती। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार मणिपुर को जलाने और उसके लोगों को कष्ट देकर खुश है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed